Move to Jagran APP

बिहार: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने वोट के लिए दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल होने पर FIR

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल की परेशानी बढ़ गयी है। बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर किशनगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:51 PM (IST)
बिहार: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने वोट के लिए दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल होने पर FIR
बिहार: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने वोट के लिए दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल होने पर FIR

किशनगंज, जेएनएन। BJP state president gives controversial statement for vote FIR lodged on video goes viral:  भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के वायरल वीडियो मामले में टाउन थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर सीओ की लिखित शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रत्याशी स्वीटी ङ्क्षसह के विरुद्ध कांड संख्या 511/19 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

एसडीएम ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला आचार संहिता उल्लंघन का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शहर के एक व्यापारी के आवास पर आयोजित बैठक में संजय कुमार जायसवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सभी व्यपारी अपने कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपये देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने के लिए कहें। यह कहते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसे आपलोग हमारी मदद के नजरिए से भी देख सकते ह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.