Move to Jagran APP

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने साफ कर दिया, गिरिराज का बयान पार्टी का अधिकृत नहीं

गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे सीएमनीतीश कुमार पर हमेशा हमला करते रहते हैं। अब प्रदेश अध्‍यक्ष ने गिरिराज सिंह को लेकर साफ कर दिया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:35 PM (IST)
बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने साफ कर दिया, गिरिराज का बयान पार्टी का अधिकृत नहीं
बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने साफ कर दिया, गिरिराज का बयान पार्टी का अधिकृत नहीं

भागलपुर, जेएनएन।  BJP state president clear statement of Giriraj Singh is not authorized by the party: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमेशा हमला करते रहते हैं। लेकिन रविवार को अब प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बड़ी बात कही है। उन्‍होंने गिरिराज सिंह को लेकर साफ कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य नेताओं का बयान पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रवक्ताओं का बयान ही अधिकृत बयान है। गैर प्रवक्ताओं का कथन उनकी निजी राय हो सकती है।  

loksabha election banner

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. जायसवाल भागलपुर में थे। वे नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए (जदयू) प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने गिरिराज सिंह के संदर्भ में कहा कि वे केंद्रीय मंत्री हैं। उनके कथन और उनकी राय पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान है। अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। एनडीए एकजुट है। 2020 में बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। बिहार में उपचुनाव एनडीए के नाम पर ही लड़ा जा रहा है। इसमें तीनों दलों के नेता सामूहिक जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। दावा किया कि एनडीए सभी सीटों पर चुनाव जीतेगा। जनता पूरी तरह से गठबंधन के साथ है। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पिछले सप्‍ताह जलजमाव को लेकर ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे। ट्वीट से लेकर पीसी तक कर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। यहां तक पटना में लगे भीषण जलजमाव के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को जिम्‍मेवार माना। इसके बाद तो बिहार की सियासत तेज हो गई थी।

गिरिराज के बयान पर जदयू नेताओं का पलटवार शुरू हो गया था, जबकि भाजपा के नेता बचाव की मुद्रा में नजर आते थे। जदयू नेताओं ने तो गिरिराज सिंह को अपना मंत्रालय देखने की नसीहत दे दी थी। जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष बशिष्‍ठ नारायण सिंह, मुख्‍य प्रवक्‍ता संजय सिंह से लेकर मंत्री श्‍याम रजक व अन्‍य मंत्री तक तंज कसने लगे थे। इसी बीच, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह चुप रहने की नसीहत दी तो मामला ठंडा पड़ा और अब प्रदेश अध्‍यक्ष डाॅ संजय जायसवाल ने भी गिरिराज सिंह के बयान को लेकर साफ कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.