Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: अमित शाह 24 अप्रैल को आएंगे बिहार, गिरिराज के क्षेत्र में भी बरसेंगे

बिहार में एनडीए की ओर से स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। 24 अप्रैल को बरसेंगे

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 10:28 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: अमित शाह 24 अप्रैल को आएंगे बिहार, गिरिराज के क्षेत्र में भी बरसेंगे
लोकसभा चुनाव: अमित शाह 24 अप्रैल को आएंगे बिहार, गिरिराज के क्षेत्र में भी बरसेंगे

पटना [जेएनएन]। बिहार में एनडीए की ओर से स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस बार वे मुंगेर, बेगूसराय और उजियारपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले अमित शाह औरंगाबाद आए हुए थे। शाह का बिहार में यह दूसरा चुनावी दौरा होगा। वे 24 अप्रैल को बिहार आएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो बार बिहार में अपनी चुनावी सभाएं कर चुके हैं। 

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 अप्रैल को बिहार आएंगे। उस दिन वे मुंगेर, बेगूसराय और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुंगेर से जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उजियारपुर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय चुनाव लड़ रहे हैं। शाह इससे पहले औरंगाबाद में 29 मार्च को एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। 

बता दें कि मुंगेर, बेगूसराय और उजियारपुर में चौैथे चरण में वोटिंग होगी। मुंगेर में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह का मुकाबला अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से है। नीलम देवी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसी तरह बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला राजद के तनवीर हसन और सीपीआई के कन्हैया कुमार से है। इसके पहले गिरिराज सिंह ने 2014 में नवादा से चुनाव जीता था, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई। वहीं उजियारपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय का मुकाबला रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.