लोकतंत्र की रक्षा को भाजपा को भगाना होगा : दीपांकर
भाकपा माले की भागीदारी से ही दमदार विपक्ष बनेगा। भगत ¨सह और अंबेडकर के सपनों का भारत बनाना है तो भाजपा को भगा लोकतंत्र की रक्षा करनी पडड़ेगी।
पटना [जेएनएन]। भाकपा माले की भागीदारी से ही दमदार विपक्ष बनेगा। भगत ¨सह और अंबेडकर के सपनों का भारत बनाना है तो भाजपा को भगा लोकतंत्र की रक्षा करनी पड़ेगी। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने ये बातें रोहतास के डेहरी आनसोन में अब्दुल क्यूम अंसारी भवन में रोहतास व औरंगाबाद जिले के कार्यकर्ताओं के संयुक्त कंवेंशन को संबोधित करते हुए कहीं।
केंद्र सरकार पर हमला करते कहा कि पहले निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था और यह सरकार निजी लोगों से बैंक लुटवा रही है। एटीएम में पैसा नहीं मिल रहा है। पूंजीपति पैसे लेकर विदेश भाग रहे हैं। बैंक खत्म, खेती चौपट और बेरोजगारी बढ़ रही है। कल-कारखाने बंद हो रहे हैं। जिस कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमित शाह हैं उसमें नोटबंदी के दौरान 7000 करोड़ जमा हो गए। स्विस बैंक में काला धन 50 फीसद बढ़ा है। देश की अर्थव्यवस्था पूंजीपतियों के हवाले है। उपर से आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। भाजपा को भगाने के लिए देश की ताकत को जगाना होगा।
उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा को मौका नहीं मिले इसलिए जनादेश बिहार के लोगों ने दिया था। लेकिन एक साल बाद ही नीतीश ने जनता के जनादेश को गिरवी रख दिया। जदयू लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में है। उसकी भाषा भाजपा वालों से मिलती जुलती है। वे चाहते हैं राम मंदिर का मुद्दा बने और 2019 का चुनाव जीत जाएं। लेकिन देश के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। कन्वेंशन में खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजाराम ¨सह ने विषय प्रवर्तन किया। कहा कि सामंती ताकतों को नए सिरे से संगठित किया जा रहा है। 27 सितंबर को पटना में भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम है। आरएसएस नामक वायरस देश को नष्ट करने की दिशा में बढ़ रहा है। कन्वेंशन को भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य अमर ¨सह तथा राज्य सचिव डॉ श्याम चंद्र चौधरी उर्फ कुणाल, पूर्व विधायक अरुण ¨सह ने भी संबोधित किया।