Move to Jagran APP

जातीय जनगणना के पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बने, बिहार में भाजपा ने CM नीतीश से की मांग

Bihar Politics जातीय जनगणना पर जदयू के मुखर होने का जवाब बिहार में भाजपा के मंत्री ने जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की आवाज उठाकर दिया है। प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 06:42 AM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 06:42 AM (IST)
बिहार भाजपा ने उठाई जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: जातीय जनगणना पर जदयू के मुखर होने का जवाब बिहार में भाजपा के मंत्री ने जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की आवाज उठाकर दिया है। प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा नेता व वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम करना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या चिंताजनक है। इस मसले पर भाजपा मुख्यमंत्री से लिखित मांग करने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है। प्रदेश को सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। नीरज पहले भाजपा नेता नहीं है। इनके पूर्व संजय पासवान, हरिभूषण ठाकुर बचौल भी ऐसी मांग उठा चुके हैं।

loksabha election banner

आठ हजार पंचायतों में लगेंगे मौसम संबंधी यंत्र

इससे पहले पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारी वर्षा, और वज्रपात की जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य की सभी साढ़े आठ हजार पंचायतों में मौसम मापक यंत्र लगाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि वर्षा अनुपात की पूर्व जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वर्षा और इसके बीच वज्रपात होने से व्यापक पैमाने पर जान-माल की क्षति होती है। जिसे देखते हुए मौसम की पूर्व सूचना प्राप्त करने के लिए पंचायत स्तर पर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे।

दोनों म‍ंत्रियों ने सुनी लोगों की शिकायतें

दोनों मंत्री सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने दोनों मंत्रियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। गया से आए पिंटू कुमार, नूरसराय से आए पंकज कुमार, सुपौल से आए लाल बहादुर शाह और मुंगेर के कल्याणपुर से आए नारद प्रसाद सिन्हा ने अपनी समस्याएं बताई। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद दोनों मंत्रियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से बात कर तत्काल समस्या का समाधान निकाला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.