Move to Jagran APP

सुशील मोदी का ओवैसी पर हमला, बोले- हैदराबाद में BJP की जीत हिंदुस्तान के नाम से गुरेज करने वालों को तमाचा

सुशील मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता से देश की साइबर सिटी में धार्मिक कट्टरता अलगाववाद और निजामियत को बढ़ावा देने वाले ओवैसी की राजनीति पर लगाम लगेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 12:45 PM (IST)
सुशील मोदी का ओवैसी पर हमला, बोले- हैदराबाद में BJP की जीत हिंदुस्तान के नाम से गुरेज करने वालों को तमाचा
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने शनिवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता से देश की साइबर सिटी में धार्मिक कट्टरता, अलगाववाद और निजामियत को बढ़ावा देने वाले ओवैसी की राजनीति पर लगाम लगेगी।  

loksabha election banner

मात्र पांच सीट जीतने पर बढ़ गया दुस्साहस

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की पांच विधानसभा सीट जीतने के बाद एआइएमआइएम का दुस्साहस इतना बढ़ गया था कि उसके एक विधायक को हिंदुस्तान के नाम पर आपत्ति हो रही थी। अब उसे उसके गढ़ में चुनौती देने का साहस केवल भाजपा दिखा सकी। 

कई दक्षिणी राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा

हैदराबाद विजय से तेलंगाना सहित कई दक्षिणी राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई। 

राजद ने 15 वर्षों के राज में किसानों के लिए क्या किया

अगले ट्वीट में मोदी ने लिखा कि किसानों के लिए लाभकारी नये कृषि कानून का विरोध करने से पहले राजद को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने 15 वर्षों के राज में किसानों के लिए क्या किया? आगे लिखा जिनके राज में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाते थे, उन्हेंं पलायन करना पड़ा था, वे गांधी की प्रतिमा के सामने किस मुंह से धरना देने चले गए? एमसीसी को संरक्षण देने और माओवाद से हाथ मिलाने वाले गांधीवाद को धोखा देना चाहते हैंं। गौरतलब हो कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद पर कटाक्ष किया था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा था। गांधी मैदान में तेजस्वी के धरना देने पर लिखा, राजद के 15 वर्ष के राज में दलितों के सामूहिक संहार, फिरौती के लिए 17000 लोगों का अपहरण और पंचायत से संसद तक के लिए हुए कुल नौ चुनावों में 641 हत्याएं हुईं, लेकिन तब उन्हेंं गांधीजी के सिद्धांत की याद क्यों नहीं आई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.