Move to Jagran APP

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में सरकार ने बदला चेहरा, सभापति ने किए अहम बदलाव के एलान

Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चार अहम बदलाव का एलान किया। जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर और बीजेपी के नवल किशोर यादव को उपनेता बनाया गया। इसके अलावा दो अन्‍य अहम बदलाव किए गए ।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 11:21 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में सरकार ने बदला चेहरा, सभापति ने किए अहम बदलाव के एलान
बिहार में चल रहा भाजपा-जदयू का 50-50 का फॉर्मूला, सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो ।  बिहार विधान परिषद में सरकार ने चेहरा बदल दिया। सत्तारूढ़ दल के उप नेता भाजपा के नवल किशोर यादव बनाए गए हैं। यह अहम पद सुशील मोदी के राज्यसभा सदस्य बनने से खाली हुआ था। जदयू की ओर से उप नेता तिरहुत स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर बनाए गए हैं। बिहार के एनडीए के नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर गुरुवार को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चार अहम बदलाव का एलान किया।

loksabha election banner

रजनीश कुमार को हटाया गया

आसन ने सदन को बताया कि सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक संजय सिंह उर्फ संजय गांधी को बनाया गया है। वर्तमान उप मुख्य सचेतक और बेगूसराय-खगडिय़ा स्थानीय प्राधिकार से भाजपा के विधान पार्षद रजनीश कुमार को हटा दिया गया। अब रजनीश की जगह दिलीप जायसवाल को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कार्यकारी सभापति ने सदन को बताया कि दोनों उप नेता और सत्ता रूढ़दल के मुख्य सचेतक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। वहीं, उप मुख्य सचेतक को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

बता दें कि विधान परिषद में तीन अहम पद अरसे से रिक्त चल रहा था। इसमें दोनों उप नेता और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक पद शामिल है।

भाजपा ने दिया बड़ा संदेश

भाजपा ने नवल किशोर यादव को उप नेता और दिलीप जायसवाल के जरिए बड़ा संदेश देने का काम किया है। दोनों उप मुख्यमंत्री पद पर पिछड़े और अति पिछड़े को नुमाइंदगी सौंपने के बाद पार्टी ने विधान परिषद में चेहरा बदल दिया। भाजपा में अरसे से दोनों बदलाव की चर्चा तैर रही थी। उप मुख्य सचेतक पद हटाए गए रजनीश कुमार का बतौर विधान पार्षद जुलाई में कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

भाजपा-जदयू का 50-50 का फॉर्मूला

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दो बड़े घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का 50-50 फॉर्मूला जारी है। बिहार विधान सभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) में सीटों के बंटवारे (Seat Sharing) से लेकर मंत्री पद तक बीजेपी व जेडीयू ने यही फॉर्मूला अपनाया है। बुधवार को राज्‍यपाल कोटे की खाली 12 सीटों पर भी बीजेपी के छह और जेडीयू के छह एमएलसी ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण करने के बाद आज गुरुवार को जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) और बीजेपी के नवल किशोर यादव (Naval Kishore Yadav) विधान परिषद में अपने-अपने दलों के उपनेता घोषित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.