बिहार में बढ़ते क्राइम पर सरकार की हो रही किरकिरी, सख्त तेवर में हैं भाजपा के नेता
इन दिनों में बिहार में अपराध को लेकर सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है। विपक्ष के साथ साथ सरकार में शामिल भाजपा के नेता भी काफी नाराज दिख रहे है।
पटना [जेएनएन]। इन दिनों में बिहार में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। चोरी, डकैती, हत्याएं के अलावा लोगों के सरेआम इज्जत लूटे जा रहे है। बिहार में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बढ़ते अपराध पर कई दलों के नेताओं ने अपनी नाराजगी जताई। जहां विपक्ष खेमा आक्रोश में वहीं सरकार में शामिल भाजपा के नेता भी बढ़ रहे अपराध से काफी नाराज दिख रहे है। इनका मानना है कि बिहार में हो रहे घिनौने हरकत से जहां राज्य शर्मसार है वहीं सरकार की किरकिरी भी हो रही है।
भाजपा के नेताओं का मानना है कि बढ़ते अपराध से आम लोग दहशत में जीने को विवश है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हत्या-लूट तो आम बात हो गई है। लेकिन इन दिनों दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गौर हो कि गया के गुरारू में डॉक्टर की पत्नी व बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद सरकार की हर जगह किरकिरी हो रही है। शुक्रवार को भाजपा कोटे के दो मंत्री पूरे तेवर में दिखे। भाजपा के दोनों मंत्रियों ने इस तरह अपराधियों के एनकाउंटर करने पर जोर दिया।
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ंने गया सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इस पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। कहा, अपराधी पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं सही नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं, रामनारायण मंडल ने भी कहा कि बेशक बिहार में अपराध का बढ़ता ग्राफ कापी चिंता का विषय है। कहा, इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार की ओर से सीसीए का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कहा, जरूरत पड़ने पर अपराधियों का एनकाउंटर करने से भी परेहज नहीं किया जाना चाहिए।