Move to Jagran APP

बिहारः पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, मुखिया सहित 24 पर एफआइआर

कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे एक भावी मुखिया प्रत्याशी तथा पंचायत के मुखिया के समर्थक आमने सामाने आ गए। विवाद में रायफल से गोली चला दी गई। पीठ में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:12 PM (IST)
बिहारः पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, मुखिया सहित 24 पर एफआइआर
अस्पताल में काराया जाता घायल युवक का इलाज।

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज) : पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों की सरगर्मी के साथ ही पंचायतों का माहौल भी गरम होने लगा है। रविवार की रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे एक भावी मुखिया प्रत्याशी तथा पंचायत के मुखिया के समर्थक आमने सामाने आ गए। विवाद में रायफल से गोली चला दी गई। इस दौरान पीठ में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भावी मुखिया प्रत्याशी का समर्थक है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के बयान पर सासामुसा पंचायत के मुखिया सहित 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव निवासी शांतनु सिंहउर्फ प्रिंस सिंहसासामुसा पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसी गांव के श्रीकांत सिंहसासामुसा पंचायत के मुखिया हैं। रविवार को शांतनु सिंह अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने निकले थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब वे अपने समर्थकों के साथ   शीतल बरदाहा गांव से गुजर रहे थे। उसी समय मुखिया श्रीकांत सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद में चली गोली सासामुसा गांव निवासी 33 वर्षीय अभिमन्यु कुमार सिंह के पीठ को छेदते हुए निकल गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। लोग वहां से भाग गए। इसी बीच एक वाहन में बैठाकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर घायल अभिमन्यु सिंह के बयान पर सासामुसा पंचायत के मुखिया श्रीकांत सिंहव सचिन उर्फ सोनू सिंहसमेत दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ कुचायकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.