Move to Jagran APP

Bihar Weather: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के बीच बिहार में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

Bihar Weather Forecast चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी सतर्क है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किमी तक फैला है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:36 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:18 PM (IST)
Bihar Weather: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के बीच बिहार में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार
Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar Weather Forecast: चक्रवाती तूफान 'जवाद' को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी सतर्क है। पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का कोई सीधा असर बिहार में नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके अगले कुछ दिनों में राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किमी तक फैला है। इन सभी के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात के तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के साथ चौथे दिन यानी पांच दिसंबर को प्रदेश के पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

loksabha election banner
  • चक्रवात जवाद का बिहार में असर नहीं, पूर्वी हवा के कारण छाए रहेंगे बादल
  • 5 दिसंबर को पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार
  • 10.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
  • 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क होने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.3 डिग्री के साथ गया का प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री एवं उत्तर बिहार में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से सुबह में धुंध छाई रही, जबकि धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना              27.0                      13.0
  • गया               26.6                      10.3
  • भागलपुर       28.0                      15.2
  • मुजफ्फरपुर  25.0                       15.7
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.