Move to Jagran APP

बिहार में इस बार ठंड दिखा रही उल्‍टा असर, गोपालगंज और सिवान में सबसे अधिक है कनकनी

Bihar Weather Update सामान्‍य तौर पर माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी उल्‍टा ही हो रहा है। फिलहाल सर्द पछुआ हवा चलने से पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी बढ़ गई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:31 AM (IST)
बिहार में इस बार ठंड दिखा रही उल्‍टा असर, गोपालगंज और सिवान में सबसे अधिक है कनकनी
Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: सामान्‍य तौर पर माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी उल्‍टा ही हो रहा है। फिलहाल सर्द पछुआ हवा चलने से पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी बढ़ गई है। पटना में पछुआ  7.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं, हाल के दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश और ओला गिरने से वायुमंडल में नमी बरकरार है। प्रदेश में पछुआ हवा सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना है जिसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। 

loksabha election banner

सामान्‍य से कम रहा पटना का तापमान

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के अलग-अलग हिस्सों से मध्यम व घना कोहरा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटों में राजधानी पटना के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गया में इस बार पड़ रही कम ठंड

सामान्य से पांच डिग्री की गिरावट के साथ गया का अधिकतम तापमान 18.0 और सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 11.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आम तौर पर गया में रात के वक्‍त ठंड काफी अधिक पड़ती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज प्रदेश का ठंडा शहर रहा, जबकि फारबिसगंज अररिया में 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार गोपालगंज और सिवान में ही सबसे कम तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। पूर्णिया में कोहरे के कारण सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8-10 और अधिकतम 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

  • पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, सामान्य से तीन डिग्री गिरा राजधानी का तापमान
  • 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
  • 10.4 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान रिकार्ड
  • 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है पछुआ हवा

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना             19.6         10.4
  • गया              18.0        11.6
  • भागलपुर      21.2       10.8
  • पूर्णिया         22.0      9.9
  • मुजफ्फरपुर  21.0     10.0
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.