Move to Jagran APP

पटना सहित बिहार के 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति, मौसम विभाग को जारी करना पड़ा येलो अलर्ट

प्रदेश में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा के कारण पटना समेत 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:06 PM (IST)
पटना सहित बिहार के 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति, मौसम विभाग को जारी करना पड़ा येलो अलर्ट
पटना समेत कई जिलों में कोल्‍ड डे के आसार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा के कारण पटना समेत 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है, यह आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। 

loksabha election banner

10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जिलों का तापमान 

राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 18.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 9.0 दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 1.8 डिग्री की गिरावट देखी गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। पटना समेत प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। समस्तीपुर जिले का पूसा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई है।

इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति

प्रदेश के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। 

प्रदेश        अधिकतम     न्यूनतम 

पटना           18.6             9.0

गया             18.4            8.2 

भागलपुर      20.9           10.6

पूर्णिया         20.4             8.9 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने वाले जिले 

स्थान - तापमान

पटना - 9.0

गया - 8.2 

पूर्णिया - 8.9

वाल्मीकि नगर - 9.1

छपरा - 8.7 

दरभंगा - 9.0 

मोतिहारी - 8.2 

शेखपुरा - 8.9 

गोपालगंज - 7.4

जमुई - 9.0 

बक्सर - 9.4

पुपरी (सीतामढ़ी) - 8.8 

अररिया - 9.5 

औरंगाबाद - 7.8

बेगूसराय - 8.8 

खगडिय़ा - 9.2 

बांका - 8.5 

नवादा - 7.7

हरनौत - 8.6

जिरादेई - 9.0

पूसा  - 7.0 

(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

  • पांच डिग्री सामान्य से लुढ़का पटना का तापमान, 9.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज
  • 02 से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री नीचे रहने की संभावना
  • 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र 
  • 08 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ  का प्रवाह 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.