Move to Jagran APP

Bihar Weather Today : मतदान के साथ आज झमाझम होगी बारिश, पांच जिलों में ऐसा रहेगा मौसम; आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ऐसे में आज लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। वोटिंग के दिन मौसम पूरा साथ देगा। झंझारपुर खगड़िया सुपौल अररिया और मधेपुरा में बारिश की संभावना जताई गई है। पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की भी चेतावनी है। इसके अलावा कुछ जिलों में तेज हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Published: Tue, 07 May 2024 06:53 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:53 AM (IST)
मतदान के साथ आज झमाझम होगी बारिश

जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather Today लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज प्रदेश की पांच सीटों पर मतदान होगा। झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में होने वाले मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। मतदान के दिन वोटों के साथ मेघ झूम कर बरसेंगे।

loksabha election banner

इन जगहों पर अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस व खगड़िया में 32-34 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बने होने के साथ पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की भी चेतावनी है।

उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के प्रवाह को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य भागों में तेज हवा के साथ आंधी-पानी की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि सात मई से प्रदेश में प्री मानसून का दौर आरंभ होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सात मई से 12 मई के बीच प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार है।

छिटपुट वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट

Bihar News छह दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलेगी। मौसम में नरमी, कम हुई गर्मी तापमान के तामझाम से मौसम में नरमी आने के साथ भीषण गर्मी का प्रभाव रविवार से कम हो गया।

बीते छह दिनों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों को प्रचंड ताप से राहत मिली है। छह दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। सोमवार को डेहरी, छपरा को छोड़ कर पटना समेत शेष जिलों के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 34.6 24.7

गया 37.7 25.8

भागलपुर 32.9 22.7

मुजफ्फरपुर 31.4 24.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime : रास्ते में गिर गया डॉक्टर साहब का फोन, दूसरे मोबाइल में सिम डाला तो उड़ गए होश; फिर भागे-भागे...

Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पर्व, विष्णु संग मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.