Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे के अंदर मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानें क्‍या कह रहे पटना के मौसम विज्ञानी

Bihar Weather Forecast राज्य के उत्तरी हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर बिहार में उत्तर-पूर्व हवा एवं दक्षिण बिहार में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 06:32 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 06:32 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे के अंदर मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानें क्‍या कह रहे पटना के मौसम विज्ञानी
बिहार में ठंड का दिखने लगा है असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के उत्तरी हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले 24 घंटों के दौरान हवा में बदलाव के आसार हैं। उत्तर बिहार में उत्तर-पूर्व हवा एवं दक्षिण बिहार में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा। वहीं उत्तर बिहार में रात का तापमान 14-16 डिग्री के बीच एवं दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

loksabha election banner
  • रात में और गिरेगा तापमान, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड
  • 10.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे ठंडा शहर
  • 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान

24 घंटे के अंदर तापमान में एक डिग्री की आई गिरावट

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी की मानें तो पश्चिमी हवा के साथ ठंड का प्रवेश पूरी तरह से राज्य में नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंड बढ़ेगी हालांकि इस प्रकार का कोई सिस्टम अभी नहीं बन रहा। मौसमी कारण से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।

12 डिग्री तक पहुंचा पटना का न्‍यूनतम तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गया में तीन डिग्री तापमान गिरने से वहां का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। शनिवार को पटना समेत आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

राज्‍य के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना           27.2                12.4
  • गया           27.1                 10.0
  • मुजफ्फरपुर   25.4                  16.2
  • भागलपुर    25.8                   15.3
  • (अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.