Move to Jagran APP

Bihar Weather: मौसम बना है शुष्क, सुबह-शाम रहेगा कुहासा, कड़ाके की ठंड से इस कारण बचा है प्रदेश

Bihar Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं होने से कड़ाके की ठंड से बचा है प्रदेश उत्तर बिहार में 14-16 के बीच तो दक्षिणी हिस्से में 12-14 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के हैं आसार।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 06:39 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 09:03 AM (IST)
Bihar Weather: मौसम बना है शुष्क, सुबह-शाम रहेगा कुहासा, कड़ाके की ठंड से इस कारण बचा है प्रदेश
पटना के बेली रोड पर शाम में छाए कुहासे के बीच गुजरते वाहन। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। प्रदेश में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा चलेगी। इसके प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम शुष्क बने रहने से हल्के एवं मध्यम स्तर के कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है।प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। उत्तर बिहार में 14-16 के बीच रहा, जबकि दक्षिणी हिस्से में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच। 11.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना, गया, पूर्णिया में हल्के स्तर के कुहासे छाए रहे। कुहासा के कारण पूर्णिया में पांच सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। 

prime article banner

नवंबर में पटना का रहा 15.1 डिग्री औसत तापमान 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नवंबर में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। पटना का औसत न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, गया का 13.8 डिग्री, भागलपुर का 16.9 डिग्री, पूर्णिया का 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना व गया का औसत अधिकतम तापमान 28.3, भागलपुर का 28.5, पूर्णिया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री व औसत अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दो दिन पटना का पारा रहा नीचे  

नवंबर में 24, 25 नवंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 नवंबर को गया का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, 24 नवंबर को भागलपुर का 13.8 डिग्री, 29, 30 नवंबर को पूर्णिया का 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

शहर           अधिकतम          न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

पटना               27.8                 13.0

गया -              26.4                  11.0

भागलपुर -       26.5                  15.0

पूर्णिया -          27.2                  15.0

मुजफ्फरपुर -   25.0                  15.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.