Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में दो दिनों के अंदर और बढ़ेगी ठंड, दो तरह की हवा चलने से मौसम में बदलाव

Bihar Weather Forecast बिहार में इन दिनों दो तरफा हवा चलने से मौसम के मिजाज में अंतर देखने को मिल रहा है। दक्षिण बिहार की ओर उत्तरी-पश्चिमी और उत्तर में दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। हालांकि दो दिनों में मौसम बदलेगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:35 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:35 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में दो दिनों के अंदर और बढ़ेगी ठंड, दो तरह की हवा चलने से मौसम में बदलाव
Bihar Weather: बिहार में और बढ़ेगा ठंड का असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में इन दिनों दो तरफा हवा चलने से मौसम के मिजाज में अंतर देखने को मिल रहा है। दक्षिण बिहार की ओर उत्तरी-पश्चिमी और उत्तर में दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में दो तरफा हवा चलने से इसका प्रभाव तापमान पर पड़ा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ आद्र्रता में बढ़ोतरी होगी। वहीं, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम तो पूर्वी भागों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो दक्षिण में 12-14 डिग्री।

loksabha election banner
  • दो दिन बाद रात के तापमान में  आएगी गिरावट, सुबह को धुंध
  • 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान
  • 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • 14 से 16 डिग्री के बीच उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान रहने के आसार
  • 12 से 14 डिग्री के बीच दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई। प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे के कोहरा देखा गया। वहीं, 11.5 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण सबसे कम दृश्यता सौ मीटर गया में दर्ज की गई तो पटना एयरपोर्ट पर छह सौ मीटर दृश्यता रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के कारण 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना       26.0          13.6
  • भागलपुर   26.6           15.9
  • गया       25.7            11.5
  • मुजफ्फरपुर   25.4        16.6
  • मोतिहारी      28.0        15.4
  • पूर्णिया      27.5          14.9
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.