Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में अब ठंड दिखाएगी असर, अगले पांच दिनों में पांच डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Bihar Weather Forecast बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। किसी दिन तापमान में गिरावट तो किसी दिन बढ़ोतरी। हालांकि प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दिया है। इस माह 12 से 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान औसतन रिकार्ड किया गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 07:01 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में अब ठंड दिखाएगी असर, अगले पांच दिनों में पांच डिग्री तक गिर सकता है तापमान
Bihar Weather: बिहार में अब बढ़ेगा ठंड का असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। किसी दिन तापमान में गिरावट तो किसी दिन बढ़ोतरी। हालांकि, प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दिया है। इस माह 12 से 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान औसतन रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी में सोमवार से अगले पांच दिनों तक वातावरण शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अब समाप्त हो गया है, इससे छाए बादल छंट गए हैं। रविवार को राज्य में वाल्मिकीनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, वहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में काफी तेजी से पारा गिर रहा है। अगले पांच दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकता है। सुबह-शाम तापमान में ज्यादा गिरावट आने की उम्मीद है। आजकल शाम से लेकर रातभर तापमान में काफी गिरावट देखा जा रहा है। रात आठ बजे के बाद तो लोगों को खुले में रहने पर ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही पारा गिर जा रहा है। 

किस शहर का कितना रहा न्यूनतम तापमान

  • 21 नवंबर : वाल्मिकीनगर : 15.6
  • 20 नवंबर : बांका : 14.5
  • 19 नवंबर : गया : 12.5
  • 18 नबंवर : गया : 12.2
  • 17 नवंबर : गया : 12.7
  • 16 नवंबर : गया : 12.9
  • 15 नवंबर : गोपालगंज : 14.4
  • 14 नवंबर : सीतामढ़ी : 14.5
  • 13 नवंबर : गोपालगंज : 14.3
  • 12 नवंबर : डिहरी : 14
  • 11 नवंबर : डिहरी : 13
  • 10 नवंबर : डिहरी : 13.8
  • 9 नवंबर :  डिहरी : 13.5
  • 8 नवंबर : गया : 13.6
  • 7 नवंबर : गया : 12.1
  • 6 नवंबर : पटना : 14.6
  • 5 नवंबर : गया : 13.4
  • 4 नवंबर : गया : 14
  • 3 नवंबर : औरंगाबाद : 15.6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.