Move to Jagran APP

Bihar Weather Alert: बिहार में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का म‍िजाज, जानिए क्‍या है पूर्वानुमान

Bihar Weather Update News बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन गर्म हवा चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पछुआ के कारण ही वातावरण में उमस बनी हुई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 06:48 AM (IST)
Bihar Weather Alert: बिहार में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का म‍िजाज, जानिए क्‍या है पूर्वानुमान
यहां जानिए बिहार के मौसम का म‍िजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Alert: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन गर्म हवा चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पछुआ के कारण ही वातावरण में उमस बनी हुई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी के आकाश में फिलहाल बादल छाए रहने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन वातावरण में अभी भी उमस बनी हुई है। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

prime article banner

दो दिन पहले 40 के पार चला गया था पारा

दो दिन पहले राजधानी में अधिकतम तापमान 40 का आंकड़ा पार कर गया था। वहीं, राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी की हवा में आद्र्रता 69 फीसद रही। गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया राजधानी का अधिकतम तापमान
  • 2 दिन पहले पटना का पारा 40 का आंकड़ा कर गया था पार

सुबह से ही गर्म होने लगी थी हवा

राजधानी की हवा सुबह से ही गर्म होने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ हवा में जलन भी बढ़ता गया। दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि लोगों को घरों में रहने में भी परेशानी होने लगी थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। सूर्यास्त के बाद ही लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, राज्य के उत्तरी भाग में कई जिलों में आंधी-बारिश हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK