Move to Jagran APP

Bihar Weather: दक्ष‍िण बिहार में अधिक सताएगी ठंड, मंगलवार को पटना में रही थी सबसे ठंडी सुबह

Bihar Weather Forecast सुबह के समय में घने कोहरे छाए रहेंगे हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। पारे में धीरे-धीरे गिरावट के कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। राज्य के 38 जिलों में पटना की सुबह सबसे ठंडी रही। पटना का न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 06:36 AM (IST)
Bihar Weather: दक्ष‍िण बिहार में अधिक सताएगी ठंड, मंगलवार को पटना में रही थी सबसे ठंडी सुबह
बिहार में बढ़ने लगा है ठंड का असर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर जारी है। प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट के आसार है। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री व दक्षिण बिहार में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय में घने कोहरे छाए रहेंगे, हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। पारे में धीरे-धीरे गिरावट के कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। इधर, राज्‍य के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है।

loksabha election banner

राज्य के 38 जिलों में पटना की सुबह सबसे ठंडी रही। मंगलवार को पटना का न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण पटना प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। उसके बाद गया का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 13-16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हालांकि 2020 के मुकाबले इस बार नवंबर के महीने में ठंड कम पड़ रही है। इसकी गवाही पटना स्थित मौसम वि‍ज्ञान केंद्र के आंकड़े दे रहे हैं।

हवा के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में इन दिनों पछुआ हवा के निरंतर प्रवाह के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह 8-10 किमी प्रतिघंटा है। पछुआ हवा के प्रवाह के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना है। हवा के निरंतर प्रवाह के कारण पारे में आंशिक गिरावट होने के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

  • पछुआ हवा चलने से बिहार में तेजी से बढ़ेगी ठंड
  • 12.7 डिग्री सेल्सियस के साथ  पटना राज्य का सबसे ठंडा स्थान
  • 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, सुबह में कुहासा

पटना के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना           28.4             12.7
  • भागलपुर     28.0             16.0
  • गया             28.0               13.0
  • मुजफ्फरपुर   27.0           16.0
  • मोतिहारी        27.0           15.0
  • नालंदा           28.0           15.0
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.