Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में भी असर दिखाएगा जवाद तूफान; बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा

Bihar Weather Forecast पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। बिहार में जवाद तूफान का असर पड़ने की प्रबल संभावना है। जानिए क्‍या है मौसम पूर्वानुमान...

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:29 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 09:16 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में भी असर दिखाएगा जवाद तूफान; बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा
Cyclone in Bihar: बिहार के कई हिस्‍सों में बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और जवाद तूफान बिहार में भी असर (Cyclone in Bihar) दिखा सकता है। बिहार में यह तूफान तो नहीं पहुंचेगा, लेकिन इसके चलते होने वाले मौसमी बदलाव का असर दिख सकता है। इस तूफान के कारण राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्‍की बारिश और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। ऐसी संभावना राष्‍ट्रीय मौसम पूर्वानुमान में जाहिर की गई है। इस तूफान का झारखंड और बंगाल में अधिक असर दिखेगा। फ‍िलहाल, बिहार में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह कोहरे व धुंध की स्थिति बनी रहती है। इस कारण सुबह यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

loksabha election banner

कोहरे का दिखने लगा है असर

पटना, पूर्णिया व प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी शुरू हो गया है। 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 12 रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश में दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में बूंदाबांदी हो सकती है।

सुबह में धुंध के साथ छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह के समय धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पांच दिसंबर को प्रदेश के पूर्वी भाग के हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पूर्वी एवं उत्तर पूर्व हवा चलने के साथ प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ते जाएगा। उम्‍मीद है कि 15 दिसंबर तक ठंड पूरी तरह परवान पर होगी।

  • सुबह में कोहरे के साथ बढ़ रही ठंड, आगे बूंदाबांदी के आसार
  • 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गया
  • 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 10-12 तो उत्तरी हिस्से में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना              27.8                     12.0
  • गया                 26.4                     10.0
  • भागलपुर         27.0                      15.0
  • मुजफ्फरपुर     27.0                      15.0
  • मोतिहारी          29.0                       15.0
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.