Move to Jagran APP

Bihar Weather Forecast: बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरू, अगले 48 घंटे में झूम कर आएगा मानसून, अलर्ट जारी

मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 12-13 जून को होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पटना और गया में बारिश के आसार दिख रहे हैं। आज राज्य के 11 जिलों में बारिश व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 12:32 PM (IST)
Bihar Weather Forecast: बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरू, अगले 48 घंटे में  झूम कर आएगा मानसून, अलर्ट जारी
बिहार में दो-तीन दिनों में मानसून के आसार, सांकेतिक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश का मौसम पिछले 24 घंटे से बदल गया है। अगले 48 धंटे में बिहार में पूर्णिया के रास्‍ते मानसून के पहुंचने के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल पर ट्रफ लाइन गुजर रही है। 11 जून को हवा के कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर में बंगाल की खाड़ी पर बन जाएगा। कम दबाव का यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में अग्रसर हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में समय से पूर्व 12-13 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 12-13 जून को होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पटना और गया में बारिश के आसार दिख रहे हैं। पूर्वोत्तर में बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके कारण अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री के बीच बना है। राज्य में पूर्वी एवं पश्चिमी हवा का संगम हो रहा है। इसके कारण वज्रपात में कमी आएगी।

मौसम विज्ञान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री एवं राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगहों पर हुई बारिश  

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण राज्य में प्री-मानसून बारिश हो रही है। बुधवार को राजधानी समेत अन्य जगहों पर बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। राज्य के चनपटिया में 11, कटैया में 10 तथा फारबिसगंज, भोरे व रामनगर में नौ तथा नरपतगंज, निर्मली, ताइबपुर में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य व दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में हल्के व मध्यम स्तर के बारिश हुई।

13 जून तक येलो अलर्ट जारी

बंगाल के बागडोगरा से गुजर रहे मानसून को देखते हुए मौसम विभाग, पटना की ओर से 13 जून तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार की माने तो राज्य के कई जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय आदि जिलों में बारिश होने की संभावना 13 जून तक दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.