Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में गया से शुरू हो गई मानसून की विदाई, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Forecast बिहार में मानसून की विदाई शुरू प्रदेश में उत्तर-पश्चिम हवा का प्रभाव 10 से 12 अक्टूबर के बीच पिछले साल विदा हुआ था मानसून अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश भाग से मानसून की विदाई के आसार हैं

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 10:00 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में गया से शुरू हो गई मानसून की विदाई, जानें अब कैसा रहेगा मौसम
बिहार में अब लौटने लगा है मानसून। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में मानसून की विदाई का सिलसिला आरंभ हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रदेश के मोतिहारी, गया, झारखंड के डालटनगंज, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, मंडाला, इंदौर, गांधीनगर, राजकोट, पोरबंदर से शुरू हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश भाग से मानसून की विदाई के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रवेश 12 जून को पूर्णिया में हुआ था। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्‍य का मौसम सामान्‍य रहेगा। कुछ इलाकों में बादल घिरे रहने और हल्‍की बारिश की संभावना है। आम तौर पर मौसम शुष्‍क बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में प्राय: मानसून की विदाई की तिथि पांच से 10 अक्टूबर के बीच होती है लेकिन मौसम में बदलाव के कारण इस वर्ष विदाई में थोड़ा वक्त लगा है।  वर्ष 2020 की बात करें तो प्रदेश में मानसून का आगमन 13 जून को और विदाई 10-12 अक्टूबर के बीच हुई थी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूसा में 23.6 मिमी, रोसड़ा में 18 मिमी, मुजफ्फरपुर में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शहर   -             तापमान

  • पूर्वी चंपारण -       35.7
  • पटना -                 33.6
  • गया -                   32.8
  • भागलपुर -           35.1
  • मुजफ्फरपुर -       31
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )

बीते 10 वर्षो में मानसून का आगमन व विदाई :

  • वर्ष -     आगमन ----    विदाई
  • 2011 -  17 जून  -           13 अक्टूबर
  • 2012 - 19 जून -          15 अक्टूबर
  • 2013 - 15 जून   -         19 अक्टूबर
  • 2014 - 18 जून  -         18 अक्टूबर
  • 2015 - 22 जून  -        छह अक्टूबर
  • 2016 - 17 जून  -         16 अक्टूबर
  • 2017 - 16 जून   -         15 अक्टूबर
  • 2018 - 25-28 जून -     तीन से पांच अक्टूबर
  • 2019 - 22 जून  -         14 अक्टूबर
  • 2020 - 13 जून -       10-12 अक्टूबर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.