Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में ठंड का बढ़ा असर, पछुआ हवा दिखा रही असर; पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने कही ये बात

Bihar Weather Forecast लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान पारा सामान्य रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रही। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर लोगों को इंतजार करना होगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 06:33 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 06:33 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में ठंड का बढ़ा असर, पछुआ हवा दिखा रही असर; पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने कही ये बात
बिहार में सुबह और शाम के वक्‍त बढ़ा ठंड का असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री दर्ज किया गया। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान पारा सामान्य रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रही। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर लोगों को इंतजार करना होगा। नवंबर महीने में आम तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। ऐसे में मैदानी इलाकों में पारे में गिरावट आती है और कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस प्रकार का सिस्टम अभी प्रदेश में नहीं बन रहा है। स्थानीय कारकों से पारे में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

loksabha election banner

गुरुवार  को पटना का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। पारे में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा।

गुरुवार को प्रमुख शहरों का तापमान

  • पटना -              30.2
  • गया -                28.5
  • भागलपुर -         30.5
  • पूर्णिया -             30.5
  • मुजफ्फरपुर -     28.2
  • औरंगाबाद -         30.0
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.