Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र का दिख रहा असर

Bihar Weather Forecast बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इसके पीछे वजह बना है अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र पटना के मौसम विज्ञानियों से जानिए पूरी बात और यह भी जानिए कि आम जनजीवन पर इसका क्‍या होगा असर...

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 06:27 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 06:27 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र का दिख रहा असर
Bihar Weather: बिहार में अब दिखने लगा है ठंड का असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के मौसम में अगले 48 घंटों के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी, जबकि अधिकतम में हल्की गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो अरब सागर के ऊपरी हिस्सों में निम्न हवा के दबाव की वजह से वहां से विस्तारित बादलों का प्रभाव देश के मैदानी हिस्सों से होते हुए बिहार तक पहुंच रहा है। इनके प्रभाव से पटना समेत इसके आसपास व कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तीन से चार दिनों बाद प्रदेश के ऊपर से बादल हटने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। इसके कारण सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होगा। न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री तक आने के आसार है।

loksabha election banner

किसानों को मिलेगा मौसम में बदलाव का लाभ

शनिवार को आमतौर पर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा, जबकि कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बांका का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया तो अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री के बीच रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच है। शनिवार को पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय में कुहासे छाए रहेंगे। वहीं, प्रदेश में सुबह के समय कुहासे छाए रहने के साथ पारे में बदलाव के कारण किसानों को लाभ मिलेगा। फसलों की कटाई और बुआई का कार्य पूरा किया जा सकता है।

  • न्यूनतम तापमान में वृद्धि व अधिकतम में आएगी हल्की गिरावट
  • अरब सागर के ऊपरी हिस्सों में निम्न हवा के दबाव का असर
  • बादलों का प्रभाव देश के मैदानी हिस्सों से होते हुए पहुंच रहा बिहार तक

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना - 27.0 - 16.0
  • भागलपुर -   27.0  -     17.0
  • गया -  27.0     -  15.0
  • मुजफ्फरपुर -  28.0 -  19.0
  • नालंदा -  29.0  -  16.0
  • सुपौल -  28.0  -  19.0
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.