Move to Jagran APP

Bihar Weather Alert: 18 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्‍य के 18 जिलों में बारिश से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन शेष जिले में बारिश होती रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश और वज्रपात के आसार भी जताए गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 06:25 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 06:25 AM (IST)
Bihar Weather Alert: 18 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
बारिश के दौरान बाहर नहीं निकलें लोग। प्रतीकात्‍मक फोटो

पटना, जागरण संवाददाता।  राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। 18 जिलों के लोगों को मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि शेष 18 में बारिश जारी रहेगी। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने एक जुलाई तक येलो अलर्ट (Yellow Alert in Bihar) जारी कर दिया है।। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूर्वी राजस्‍थान से चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र असम तक फैला हुआ है। उसी की वजह से राज्‍य के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बारिश की संभावना है। उत्‍तर पूर्व बिहार में एक-दो स्‍थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं। बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए लोगों को अलर्ट किया गया है।   

loksabha election banner

मौसम में तेजी से हो रहा है बदलाव 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार का कहना है कि मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश होगी तो कुछ में राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में मानसून सक्रिय है। इसके अलावा मौसम का स्‍थानीय असर भी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा, जुमई में मंगलवार को बारिश से राहत मिलेगी। वहीं शेष जिलों में पूर्व के भांति बारिश जारी रहेगी। उन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बारिश एवं तेज हवा के दौरान घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। क्‍योंकि वज्रपात से राज्‍य में बड़ी संख्‍या में लोगों की जान जा रही है। 

सोमवार को हुई बारिश 

       स्थान       बारिश (एमएम) 

  • बक्सर            60 
  • जलालपुर        50 
  • वैशाली           40 
  • टिकारी          30 
  • पटना            30 

राजधानी का तापमान रहा सामान्‍य सामान्य

राजधानी के वातावरण में बादलों का आना-जाना लगा है। भारी बारिश नहीं हुई। शहर का तापमान भी सामान्य रहा। सोमवार को अधिकतम 34.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई। इधर उमस ने लोगों को परेशान रखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.