Move to Jagran APP

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला, तीन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला, तीन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त देवेंद्र प्रसाद तिवारी को दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। बता दें कि पिछले महीने भी राज्य में बड़ी संख्या में तबादले किए गए थे। 

loksabha election banner

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

राज्य ब्यूरो, पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है उनमें ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सचिव सफीना एएन शाामिल हैैं।

पिछले महीने भी हुए बड़ी संख्या में दबादले

बता दें कि पिछले महीने जून महीने में बिहार में बड़ी संख्या में तबादले किए गए थे। राज्य के ग्रामीण विकास विभा, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग, पथ निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर किए गए थे। इसके तहत 17 अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), 275 प्रखंडों में नए बीडीओ, 183 अंचलों में सीओ को भेजा है। साथ ही जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग में ढाई सौ अधिक इंजीनियरों और विभागीय कर्मियों को इधर से उधर किया गया था। इसी तरह भूमि सुधार विभाग ने प्रभारी अंचल अधिकारी, प्रभारी बंदोबस्‍त अधिकारी प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी और डीसीएलआर का ट्रांसफर किया था। पथ निर्माण विभाग 76 कनीय अभियंताओं का ट्रांसफल किया गया था। वहीं इसके एक दिन पहले मंगलवार को विभाग ने 14 कार्यपालक अभियंता 72 सहायक अभियंता और कई अधीक्षण अभियंता का तबादला कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.