Move to Jagran APP

बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों का तबादला, पटना के छह एसडीएम भी बदले

छह वरीय उप समाहर्ता सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों को स्थानांतरित कर दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 07:01 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों का तबादला, पटना के छह एसडीएम भी बदले
बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों का तबादला किया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : Bihar Transfer News पटना के छह वरीय उप समाहर्ता सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अफसरों को  स्थानांतरित कर दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

loksabha election banner

अपर समाहर्ता, सहरसा, पुरुषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव, पटना के वरीय उप समाहर्ता, अनिल कुमार को सारण में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रजनीश कुमार को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में वरीय उप समाहर्ता, नूर अहमद शिवली को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ, पटना के वरीय उप समाहर्ता, सुनील दत्त झा को वरीय उप समाहर्ता, शिवहर, पटना के वरीय उप समाहर्ता, अशोक कुमार तिवारी को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बगहा, पटना के वरीय उप समाहर्ता, सुधीर रंजन को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा, वरीय उप समाहर्ता, पटना श्रेया कश्यप को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद तथा वरीय उप समाहर्ता, पटना पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, भोजपुर के रूप में तैनात किया गया है। बता दें कि नए बदलाव के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बता दें कि अभी हाल ही में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तबादला किया गया था। 

राम अनुग्रह नारायण सिंह पीएचईडी के संयुक्त सचिव बने

राज्य ब्यूरो, पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राम अनुग्रह नारायण सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वे राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात थे। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापना की प्रतिक्षा में रहे आइटीएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.