Move to Jagran APP

बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों का तबादला, मुकेश कुमार सिन्हा बनाए गए निर्वाचन आयोग के सचिव

Bihar Transfer News बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को तबादला कर दिया। इनमें चार की राज्य निर्वाचन आयोग में तैनाती की गई है। मुकेश कुमार सिन्हा को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:46 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों का तबादला, मुकेश कुमार सिन्हा बनाए गए निर्वाचन आयोग के सचिव
बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों का तबादला किया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण टीम, पटना। बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को तबादला कर दिया। इनमें चार की राज्य निर्वाचन आयोग में तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। पंचायत चुनाव की आहट के बीच सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को स्थानांतरित कर वहां नए सचिव की तैनाती कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को भी वहां तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

loksabha election banner

इसमें अपर सचिव स्तर, अपर समाहर्ता स्तर और उप सचिव स्तर पर ट्रांसफर किए गए हैं। मुकेश कुमार सिन्हा को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। इसके पहले वह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुपौल के पद पर थे। संजय कुमार को निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। अभी तक वे अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय के पद पर थे। यहां देखें पूरी सूचीhttps://state.bihar.gov.in/gad/cache/4/23-Jul-21/SHOW_DOCS/Adobe%20Scan%2023%20Jul%202021.pdf

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं सुपौल के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सुपौल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा को राज्य निर्वाचन आयोग का नया सचिव बनाया गया है। बेगूसराय में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में तैनात संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। गया में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित शैलेश कुमार दास को राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव ललन प्रसाद को राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया है। सीतामढ़ी में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के रूप में तैनात मुकेश कुमार को सुपौल का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.