Move to Jagran APP

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, 109 आइएएस एवं प्रशासनिक सेवा के अफसर किए गए इधर-उधर

बिहार सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आइएएस एवं बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। इनमें 22 आइएएस हैं एवं बाकी 87 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आइएएस अफसरों को जिलों में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 10:42 PM (IST)
बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, 109 आइएएस एवं प्रशासनिक सेवा के अफसर किए गए इधर-उधर
बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना बिहार सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आइएएस एवं बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। इनमें 22 आइएएस हैं एवं बाकी 87 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आइएएस अफसरों को जिलों में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। कुछ को एसडीओ की भी जिम्मेदारी दी गई है। कई अनुमंडल के एसडीओ के अलावे डीडीसी और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को भी ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

loksabha election banner

भारतीय प्रशासिनक सेवा के 22 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। गुरुवार की देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नवीन कुमार को पटना सदर तथा विक्रम विरकर को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त विशाल राज को मधुबनी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। लखीसराय के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को पश्चिम चंपारण का उप विकास आयुक्त, मनिहारी के एसडीओ आशुतोष द्विवेदी को मुजफ्फरपुर में उप विकास आयुक्त, आरा सदर के एसडीओ वैभव श्रीवास्तव को नालंदा, दानापुर के एसडीओ विनोद दूहन को शिवहर, मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन को गोपालगंज का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बगहा के एसडीओ शेखर आनंद को रोहतास, मोहनिया की एसडीओ अमिषा बैन्स को अरवल, जहानाबाद के एसडीओ निखिल धनराज निप्पणीकर को लखीसराय, पटना सदर के एसडीओ नितिन कुमार सिंह को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। नरकटियागंज की एसडीओ साहिला को सहरसा, जमुई की एसडीओ प्रतिभा रानी को भागलपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी सदर का एसडीओ, प्रीति को बांका का एसडीओ,  खुशबू गुप्ता को एसडीओ मुंगेर, नवीन कुमार को एसडीओ पटना सदर, विक्रम बिरकर को एसडीओ दानापुर, प्रियंका रानी को एसडीओ विक्रमगंज, दीपक कुमार मिश्रा को एसडीओ बगहा व स्पर्श गुप्ता को एसडीओ दरभंगा सदर बनाया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का तबादला

आइएएस के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का भी गुरुवार की देर रात तबादला कर दिया गया। सामान्य. प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। नालंदा के उप विकास आयुक्त राकेश कुमार को संयुक्त आयुक्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना, अरवल के डीडीसी राजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा, डीडीसी बेतिया रवींद्रनाथ प्रसाद को अपर समाहर्ता मधेपुरा, उप विकास आयुक्त, सहरसा राजेश कुमार सिंह को संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग, मधुबनी के डीडीसी अजय कुमार स्ंह को अपर समाहर्ता पटना, भागलपुर के डीडीसी सुनील कुमार-1 को अपर समाहर्ता, सहरसा, रोहतास के डीडीसी सुरेंद्र प्रसाद को अपर समाहर्ता, बेगूसराय, मधेपुरा के डीडीसी, विनोद प्रसाद सिंह को अपर समाहर्ता कैमूर, बेगूसराय के अपर समाहर्ता बलागउद्दीन को संयुक्त सच्वि, पंचायती राज,  मधेपुरा के अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार को कुल सचिव एल मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना, अपर अनुमंडलाधिकारी , सोनपुर, अनिता सिन्हा को एसडीओ, राजगीर, मोतिहारी सदर के एसडीओ प्रियरंजन राजू को एसडीओ भभुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी राहुल कुमार को एसडीओ, मोहनिया, डीटीो, मुजफ्फरपुर, लाला ज्योतिनाथ को एसडीओ आरा सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, पदाधिकी, बेगूसराय, धीरेंद्र कुमार मिस्रा को एसडीओ, बक्सर, कार्यपालक पदाधिकीरी, पटना सिटी, कुमार पंकज को एसडीओ डुमरांव, एसडीओ हथुआ, अनिल कुमार रमण को एसडीओ शेरघाटी, रोहतास के भूमि सुधार उप समाहर्ता गोपाल कुमार को  एसडीओ, नीमचक बथानी, एसडीओ नीमचक बथानी, मनोज कुमार को एसडीओ, जहानाबाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता , दलिसंहसराय, आदित्य कुमार पीयूष को एसडीओ, रजौली , एसडीओ विक्रमगंज, विजयंत को एसडीओ,औरंगाबाद, सदर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवरण पदाधिकी, पीरो, योगेंद्र कुमार एसडीओ मढ़ौैरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता , अरेराज, संजय कुमार को एसडीओ महाराजगंज, पालीगंज के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाध्किारी, राकेश कुमार को एसडीओ हथुआ, एसडीओ, सिकहरना, ज्ञान प्रकाश को एसडीओ, मुजफ्फरपुर , पूर्वी, एसडीओ, चकिया ब्रजेश कुमार को एसडीओ, मुजफ्फरपर पश्चिम, वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर, शिवानी शुभम को एसडीओ, बेलसंड, अनुमंडलीय लोक शिकायत न्विारण पदाधिकारी, दलसिंगसराय, धनंजय कुमार को एसडीओ नरकटियागंज, विशेष कार्य पदधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, शंभु शरण पांडेय को एसडीओ, चकिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसड़ा, इफ्तेखार अहमद तको एसडीओ सिकहरना, एसीो सहरसा, शंभुनाथ झा को एसडीओ बेनीपुर, नगर विकास विभाग में उप निदेशक, संजीव कुमार कापर को एसडीओ बिरौल, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकीरी, सिमरी बख्तियारपुर, अश्वनी कुमा को एसडीओ मधुबनी सदर, एसडीओ बेनीपुर, प्रदीप कुमार झा को एसडीअीो सहरसा सदर, वरीय उप समाहर्ता नालंदा, अभिषेक कुमार को एसडीओ फूलपरास, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर सदर अनिशा सिंह को एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर, जिला पंचायती राज अधिकरी, वैशाली, संजय कुमार सिंह को एसडीओ निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोतिहरी सदर, राकेश रमण को एसडीओ पूर्णिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता , मुंगेर सदर, राजीव कुमार को एसडीओ, धमदाहा, भूमि सुधीर उप समाहर्ता, जुमुई, कुमार सिद्धार्थ को एसडीओ मनिहारी, एसडीओ, धमदाहा, राजेश्वरी पांडेय को एसडीओ बारसोई, वरीय उप समाहर्ता, पटना, धनंजय कुमार को एसडीओ भागलपुर सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर , पश्चिम, मधुकांत को एसडीओ कहलगांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बक्सर अभय कुमार तिवारी को एसडीओ, जमुई, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज अमन कुमार सुमन को एसडीओ, गोगरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जगदीशपुर रोहित कुमार को एसडीओ बलिया, एसडीओ, बेलसंड रामानुज प्रसाद सिंह को एसडीओ, बेगूसराय, सदर, एसडीओ, राजगीक संजय कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता मोतिहारी, सदर, एसडीओ भभुआ जनमेजय शुक्ला को भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंगसराय, एसडीओ बक्सर सगर, कृष्ण कुमार को वरी.य उप समाहर्ता नालंदा, एसडीओ, डुमरांल हरेंद्र रां को जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली व जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना, सुषमा कुमारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुजफ्फरपुर बनाया गया है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.