बिहारः शिक्षक नियोजन में कई चुनौती, 13 सीटों पर 2648 अभ्यर्थी, उर्दू में 19 के लिए एकभी नहीं
Bihar Teacher Job News सामान्य वर्ग की अधिकांश सीटों पर काफी भीड़ है। कई प्रखंडों में तो एक सीट पर 200 से ज्यादा अभ्यर्थी हैं। पटना जिले में 22 24 एवं 25 जनवरी को शिक्षकों का नियोजन होगा।
जागरण संवाददाता, पटना: पटना जिले में आगामी 22 जनवरी से प्रारंभ होने वाले शिक्षक नियोजन में इस बार अभ्यर्थियों को काफी कड़ी चुनौती से गुजरना होगा। सामान्य वर्ग की अधिकांश सीटों पर काफी भीड़ है। कई प्रखंडों में तो एक सीट पर 200 से ज्यादा अभ्यर्थी हैं। पटना जिले में 22, 24 एवं 25 जनवरी को शिक्षकों का नियोजन होगा। 22 को केवल मसौढ़ी प्रखंड में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का नियोजन होना है। 24 को कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों का नियोजन होगा। उसी दिन पंडारक, बाढ़ एवं खुशरुपुर में भी शिक्षकों का नियोजन किया जाएगा। 25 को कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
कक्षा छह से आठ के लिए प्रखंडों में शिक्षकों का नियोजन
नियोजन इकाई : हिन्दी विषय में सीट : अभ्यर्थी : अंग्रेजी : अभ्यर्थी : उर्दू में सीट : अभ्यर्थी : गणित में सीट
पंडारक : 4 : 257 : 0 : 0 : 8 : 31 : 10 : 176
बाढ़ : 5 : 258 : 9 : 321 : 0 : 0 : 8 : 1207
खुशरूपुर : 6 : 342 : 0 : 0 : 0 : 0 : 5 : 437
कक्षा एक से पांच तक के लिए प्रखंडों में शिक्षक नियोजन
नियोजन इकाई : सामान्य सीट : अभ्यर्थी : उर्दू सीट : अभ्यर्थी
बिहटा : 13 : 2648 : 19 : 0
धनरुआ : 51 : 5923 : 17 : 232
बख्तियारपुर : 40 : 5093 : 11 : 203
पंडारक : 38 : 3160 : 12 : 118
बाढ़ : 17 : 2409 : 10 : 111
दानापुर : 28 : 4700 : 14 : 222
खुशरूपुर : 22 : 2916 : 10 : 99
दनियावां : 8 : 1716 : 6 : 45