बिहार बोर्ड ने जारी की द्वितीय मेधा सूची, नामांकन शुरू
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी कर दी है।
पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा द्वितीय मेधा सूची जारी करने के बाद इंटर स्कूलों एवं कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार बोर्ड ने द्वितीय मेधा सूची जारी कर दी है। इस सूची के आधार पर 29 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। 30 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य नामांकित बच्चों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
- - - - - - - - - - -
: स्लाइड-अप की सुविधा भी मिली है छात्रों को :
बिहार बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम सूची के आधार पर जिन स्कूल-कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं, उनमें स्लाइड अप के आधार पर दूसरी सूची में छात्रों को जगह दी गई है। स्लाइड-अप की व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी। बोर्ड इंटर में नामांकन के लिए तृतीय सूची भी जारी करेगा।
- - - - - - - - - - - -
: 50 फीसद सीटें भरने की उम्मीद :
विशेषज्ञों का कहना है कि द्वितीय सूची जारी होने के बाद राज्य की 50 फीसद सीटें भरने की उम्मीद है। मालूम हो कि राज्य के 3500 इंटर स्कूल-कॉलेजों में 16 लाख सीटों पर छात्र-छात्राओं का नामांकन होना है। पिछले सात अगस्त से इंटर में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
- - - - - - - - - - - - - - - - -