Move to Jagran APP

पाटलिपुत्र विवि में 17 विषयों के 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की होनी है नियुक्ति, छठ के बाद इंटरव्यू

विवि के खाली चल रहे 17 विषयों के 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के मापदंड के आधार पर एक पद पर तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 08:27 PM (IST)
पाटलिपुत्र विवि में 17 विषयों के 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की होनी है नियुक्ति, छठ के बाद इंटरव्यू
पाटलिपुत्र विवि में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार छठ पूजा के बाद होगा। इसके लिए विवि की ओर से प्रक्रिया जारी है। विवि के खाली चल रहे 17 विषयों के 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के मापदंड के आधार पर एक पद पर तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। 10-12 दिन पहले विवि की ओर से सभी विषयों के कटआफ मार्क्स जारी कर 18 से 21 अक्टूबर तक आपत्ति मांगी गई थी। अब आपत्ति के आधार पर संशोधित मेधा सूची जारी की जाएगी। छात्र कल्याण डीन प्रो. एके नाग ने बताया कि मेधा सूची तैयार कर ली गई है। इसके प्रकाशन के साथ-साथ एक-दो दिनों में साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाएगी। साक्षात्कार छठ पूजा के बाद आयोजित होगा। 

loksabha election banner

विषय : कुल सीटें : खाली सीटें

एल एंड एएस के लिए  : 25 : 13

हिंदी के लिए : 82 : 25

अंग्रेजी के लिए : 72 : 09

रसायन शास्त्र के लिए : 111 : 54

वनस्पति शास्त्र के लिए : 83 : 41

अर्थशास्त्र के लिए : 83 : 26

गृह विज्ञान के लिए : 15 : 05

भूगोल के लिए : 42 : 17

संगीत के लिए : 05 : 02

इतिहास के लिए : 66 : 13

विधि के लिए : 12 : 09

गणित के लिए : 65 : 30

समाज शास्त्र के लिए : 36: 08

भौतिकी के लिए : 93 : 48

मनोविज्ञान के लिए : 83 : 27

जंतु विज्ञान के लिए : 84 : 38

राजनीति शास्त्र के लिए : 91: 19

कुल : 1048 : 384

10 नवंबर के बाद इंटरव्यू

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। छठ यानी दस 10 नवंबर के बाद 17 विषयों के पदों को भरने के लिए साझात्कार लिया जाएगा। इसके लिए तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.