Move to Jagran APP

चिराग पासवान से तल्खियों के बीच बिहार CM नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस

पशुपति कुमार पारस रविवार को शाम पटना पहुंचे। सोमवार को उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करनी है। पारस ने बताया कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लगाने संबंधी संभावनाओं पर विमर्श करेंगे। उनके साथ प्रिंसराज भी होंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 10:39 PM (IST)
चिराग पासवान से तल्खियों के बीच बिहार CM नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : चिराग पासवान से तल्खियों के बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को शाम पटना पहुंचे। सोमवार को उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करनी है। पारस ने बताया कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लगाने संबंधी संभावनाओं पर विमर्श करेंगे। नीतीश कुमार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री के नाते वे भी बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श आवश्यक है। उनके साथ लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज भी आए हैं। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पारस का नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव केशव सिंह, महताब आलम, ललन सिंह, श्रवण अग्रवाल, ललन कुमार चन्द्रवंशी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

loksabha election banner

बता दें कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनने के बाद बिहार लौटते ही पशुपति कुमार पारस ने जमुई सांसद चिराग पासवान पर जुबानी हमला कर शुरू कर दिया है। हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में पशुपति ने कहा था कि चिराग उन्हें अपना खून नहीं मानते। पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग ने नीतीश कुमार को जेल भेजने का प्लान बनाया था। इसके साथ ही नीतीश कुमार को विकास पुरुष कहने पर पार्टी से निकालने की धमकी थी। पारस गुट की लोजपा ने हाल ही में चिराग पासवान से जान का खतरा बता पटना में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। 

लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेज खां ने  अमानतुल्ला अंसारी को मधुबनी और  आरिफ  खां को औरगांबाद जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन कुमार चंद्रवंशी ने इसकी जानकारी दी। दोनों नेताओं को मनोनयन पर पार्टी को प्रधान महासचिव केशव सिंह, महताब आलम, सुनील सिन्हा, विजय सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश पासवान ने  बधाई दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.