Move to Jagran APP

Bihar Politics: बिहार में प्रियंका वाड्रा की नहीं डिमांड, पार्टी ने राहुल गांधी से कमान संभालने की मांग की

Bihar Politicsकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के अगले महीने संभावित चुनाव की चर्चा के बीच बिहार कांग्रेस के नेता मानते हैं कि राहुल गांधी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका की अपेक्षा राहुल पर जताया भरोसा।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:28 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार में प्रियंका वाड्रा की नहीं डिमांड, पार्टी ने राहुल गांधी से कमान संभालने की मांग की
प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के अगले महीने संभावित चुनाव की चर्चा के बीच बिहार कांग्रेस के नेता मानते हैं कि राहुल गांधी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। प्रदेश कांग्रेस के नेता मानते हैं कि नेतृत्व को लेकर भले ही पार्टी के अंदर मामूली विरोध रहा है लेकिन राहुल गांधी के नाम पर पार्टी के नेता एकमत है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम की चर्चा भी नहीं है। बता दें कि विधान सभा चुनाव में भी प्रियंका का नाम स्‍टार प्रचारकों में शामिल था, मगर बिहार में उनकी एक भी सियासी रैली नहीं हो पाई।

loksabha election banner

राहुल बेहतर कर सकते हैं नेतृत्‍व

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी के विरोध का किसी को नैतिक अधिकार नहीं। वैसे भी पार्टी के शीर्ष नेता इस पक्ष में हैं कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि जनवरी में संभावित चुनाव  से पहले ही पार्टी के अंदर जो भी गतिरोध हैं वे समाप्त हो जाएंगे और राहुल गांधी को अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी कहते हैं की राहुल गांधी को लेकर पार्टी में कभी कोई विरोध नही रह। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बेहतर कार्य किए हैं। कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरूरत है जो भाजपा जैसी पार्टी के खिलाफ देश के लोगों को जागृत कर सके तो यह काम राहुल गांधी बेहतर करते रहे हैं और कर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद अमूमन कुछ सवाल उठाए जाते है और सवाल उठाना गलत नहीं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको सवाल पूछने का हक है मगर इसका मतलब यह नही की पार्टी में कोई गतिरोध है।

अगले माह संभव है चुनाव

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक एचके वर्मा कहते हैं राहुल गांधी युवा हैं और पार्टी को उन्होंने एक ऊंचाई दी है। उनका चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अगले महीने संगठन के चुनाव होने हैं। हालांकि अब तो चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पर बिहार में राहुल गांधी को अध्यक्ष चुने जाने को लेकर नेता एकमत होने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.