Move to Jagran APP

Bihar Politics: लंबे समय बाद भाजपा को बिहार विधान परिषद में मिली महिला एमएलसी

बिहार विधान परिषद में नूतन सिंह को भाजपा सदस्य की मान्यता मिली । अब नूतन लोजपा की इकलौती एमएलसी से भाजपा की इकलौती एमएलसी बन गईं हैं। भाजपा एमएलसी किरण घई के रिटायर होने के बाद विधान परिषद में भाजपा की कोई महिला एमएलसी नहीं थीं।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:14 AM (IST)
Bihar Politics: लंबे समय बाद भाजपा को बिहार विधान परिषद में मिली महिला एमएलसी
नूतन सिंह भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करती हुईं। फाइल फोटो।

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Councilor) में लोजपा (LJP) की इकलौती एमएलसी (MLC) नूतन सिंह को बुधवार (24 फरवरी) को भाजपा (BJP)  एमएलसी के रूप में मान्यता मिल गई। लोजपा के बाद अब भाजपा की वह अकेली महिला एमएलसी बन गईं हैं। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narayan Singh) बुधवार को सदन में यह घोषणा की। नूतन के नाम के घोषणा पर सदन में सत्ता पक्ष के एमएलसी दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal)  समेत तमाम सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

loksabha election banner

नूतन हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं

नूतन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन में मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू (Enviornment, Forest and Climate change Minister Neeraj singh Babloo) की पत्नी हैं। वे बॉलीवुड के दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Late Sushant Singh Rajput ) की चचेरी भाभी भी हैं। नूतन ने 22 फरवरी को लोजपा छोड़कर भाजपा की सदस्तया ग्रहण की थी। किरण घई (Kiran Ghai) के रिटायर होने के बाद लंबे समय बाद को भाजपा को विधान परिषद में महिला एमएलसी मिली है। इसके साथ ही लोजपा विधान परिषद में नेता विहीन हो गई है।

बता दें कि नूतन 2015 में स्थानीय प्राधिकार से एमएलसी चुनी गईं थी। वे सहरसा, मधेपुरा और सुपौल स्थानीय निकाय का प्रतिनिधित्व करती हैं। 16 जुलाई को नूतन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.