Move to Jagran APP

बिहार पंचायत चुनाव 2021: पूर्व विधायक की 80 वर्षीय पत्नी ने इलेक्शन में ताल ठोक बना दिया रिकार्ड

गोपालगंज में वार्ड सदस्य पद के लिए दो बार विधायक रहे दिवंगत बद्री राम की पत्नी 80 वर्षीय पानमती ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव के सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी होने का रिकार्ड भी पानमती देवी ने अपने नाम कर लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 04:59 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: पूर्व विधायक की 80 वर्षीय पत्नी ने इलेक्शन में ताल ठोक बना दिया रिकार्ड
अपने दो पुत्र का सहारा लेकर पर्चा दाखिल करने जातीं पूर्व विधायक की 80 वर्षीय पत्नी।

संवाद सूत्र,विजयीपुर (गोपालगंज) : किसी जमाने में इस बुजुर्ग महिला के पति की राजनीति के क्षेत्र में तूती बोलती थी। लेकिन समय का चक्र ऐसा चला कि दो बार विधायक रह चुके अपने पति के विधानसभा क्षेत्र में इस बुजुर्ग महिला को पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य पद पर चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। वह भी 80 साल की उम्र में। प्रखंड कार्यालय विजयीपुर में शुक्रवार को प्रखंड की पंगरा पंचायत से वार्ड सदस्य पद के लिए दो बार विधायक रहे दिवंगत बद्री राम की पत्नी 80 वर्षीय पानमती ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ पंचायत चुनाव के सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी होने का रिकार्ड भी पानमती देवी ने अपने नाम कर लिया।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मेंं विजयीपुर प्रखंड कार्यालय में नामांन पत्र दाखिल करने के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के काफिला के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने प्रखंड कार्यालय आते रहे। प्रत्याशियोंं व उनके समर्थकों की भीड़ के कारण प्रखंड कार्यालय में पूरे दिन गहमा गहमी रही। इसी भीड़ के बीच अपने दो पुत्रों का सहारा लेकर पैदल विजयीपुर के सहडियरी गांव निवासी 80 वर्षीय पानमती देवी प्रखंड कार्यालय पहुंची। इन्होंने पंगरा पंचायत के वार्ड नंबर तीन से वार्ड सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भोरे विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रह चुके स्वर्गीय बद्री राम की पत्नी पानमती देवी को 80 साल की उम्र में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरने की जानकारी होने पर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लोगोंं के बीच पूर्व विधायक की पत्नी का 80 साल की उम्र में, वह भी वार्ड सदस्य पद के लिए पर्चा भरना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। पानमती देवी के पति बद्री राम साल 1962  तथा 1967 में भोरे विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। ये लगातार दस साल तक  विधायक रहे। दो साल पूर्व पूर्व विधायक बद्री राम का निधन हो गया। इनके तीन पुत्र थे। तीन साल पहले एक पुत्र का बीमारी से निधन हो गया। दो पुत्र घर पर रहकर खेतीबारी करते हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दो बार के विधायक रख चुके स्वर्गीय बद्री राम की पत्नी पानमती देवी ने कहा कि उनके पति ने गरीबोंं की सेवा करने मेंं अपना पूरा जीवन लगा दिया। अपने वार्ड में विकास कार्य करने के लिए वे वार्ड सदस्य पद पर चुनाव में उतरी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.