Move to Jagran APP

बिहार पंचायत चुनाव 2021: पटना में धनतेरस की रात कटेगी बूथों पर, छोटी दीपावली के दिन पड़ेंगे वोट

Bihar Panchayat Election 2021 मसौढ़ी और पुनपुन प्रखंड में छोटी दीपावली के दिन मतदान होगा। रात में मतदानकर्मी ईवीएम जमा करने के बाद ही घर लौटेंगे। दोनों प्रखंडों के चुनाव परिणाम के लिए 10 दिनों तक इंतजार करना होगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:39 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: पटना में धनतेरस की रात कटेगी बूथों पर, छोटी दीपावली के दिन पड़ेंगे वोट
छोटी दीपावली के दिन वोट डाले जाएंगे। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: छठे चरण के पंचायत राज चुनाव में मसौढ़ी और पुनपुन प्रखंड में छोटी दीपावली के दिन मतदान होगा। रात में मतदानकर्मी ईवीएम जमा करने के बाद ही घर लौटेंगे। दोनों प्रखंडों के चुनाव परिणाम के लिए 10 दिनों तक इंतजार करना होगा। धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते दिखेंगे लेकिन मतदानकर्मियों के हाथों में ईवीएम और बैलेट बाक्स होगा। पुनपुन और मसौढ़ी में मतदान के लिए धनतेरस के दिन ही मतदानकर्मी और पुलिस बल चुनाव कराने के लिए बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। धनतेरस की रात बूथों पर कटेगी। छोटी दीपावली के दिन मतदान कराएंगे और रात में ईवीएम मसौढ़ी स्थित बज्रगृह में जमा कराने के बाद त्योहार मनाने घर लौटेंगे। 

loksabha election banner

पुनपुन प्रखंड के 13 और मसौढ़ी के 17 पंचायतों में 3 नवंबर को मतदान होना है। 2 नवंबर को धनतेरस, 3 को छोटी दीपावली और 4 नवंबर को दीपावली है। दोनों प्रखंडों का चुनाव परिणाम 10 दिनों बाद 13 और 14 नवंबर को घोषित होगा। मतदान के लिए पुनपुन में 173 और मसौढ़ी 250 बूथ बनाए गए हैं। 

सबसे अधिक एक माह तक चलेगा प्रचार 

पंचायत चुनाव के 10 वें चरण में उम्मीदवारों को सबसे अधिक 30 दिनों तक प्रचार का मौका मिलेगा। घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा और बेलछी प्रखंड में 8 नवंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिल जाएगा लेकिन 30 दिनों बाद 8 दिसंबर को मतदान होगा। 10 चरण में चार प्रखंडों के 38 पंचायतों में मतदान होना है। अंतिम चरण में दानापुर और मनेर में 12 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और परिणाम 14 को आएगा। बता दें धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते दिखेंगे लेकिन मतदानकर्मियों के हाथों में ईवीएम और बैलेट बाक्स होगा। पुनपुन और मसौढ़ी में मतदान के लिए धनतेरस के दिन ही मतदानकर्मी और पुलिस बल चुनाव कराने के लिए बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि बिहार में इस बार 11 चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.