बिहार में टल गया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, प्रबंध समिति या प्रशासक पर निर्णय जल्द
Bihar Panchayat Chunav 2021 आधिकारिक घोषणा न होने के बावजूद राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव टल गया है। राज्य सरकार यही मानकर चल रही है कि अब पंचायतों के चुनाव नहीं होंगेे। पंचायती राज विभाग वैकल्पिक उपायों को लेकर तैयार है।
राज्य ब्यूरो, पटना: आधिकारिक घोषणा न होने के बावजूद राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव टल गया है। राज्य सरकार यही मानकर चल रही है कि अब पंचायतों के चुनाव नहीं होंगेे। पंचायती राज विभाग वैकल्पिक उपायों को लेकर तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति मिलते ही फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री फिलहाल कोरोना प्रबंधन में व्यस्त हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्तर से जब कभी मांग होगी, पंचायती राज विभाग प्रस्ताव लेकर हाजिर हो जाएगा।
अगले महीने की 15 तारीख को मौजूदा पंचायती राज संस्थाओं का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। राज्य के पंचायती राज अधिनियम में इस स्थिति की कल्पना नहीं की गई थी। समय पर चुनाव न होने की हालत में क्या वैकल्पिक इंतजाम हो सकते हैं, इसकी व्यवस्था अधिनियम में नहीं की गई है। कोरोना के चलते उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थिति से निबटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार अध्यादेश लाने के अलावा कोई उपाय नहीं है।
फिलहाल दो विकल्प सुझाए जा रहे