Move to Jagran APP

Bihar Mukhiya Chunav 2021: निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, जल्‍द जारी होगी पंचायत चुनाव की रिजर्वेशन लिस्‍ट

Bihar Mukhiya Chunav 2021 बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला किया है। आयोग ने पंचायत चुनाव की रिजर्वेशन लिस्‍ट को डिजिटाइज कर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग से अनुमोदित आरक्षित पदों की सूची अभी कार्यालयों में संरक्षित है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:08 PM (IST)
Bihar Mukhiya Chunav 2021: निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, जल्‍द जारी होगी पंचायत चुनाव की रिजर्वेशन लिस्‍ट
बिहार में पंचायत चुनाव 2021 की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) के होने को लेकर भले ही कयासों का सिलसिला तेज हो, लेकिन इसके संभावित प्रत्याशियों के लिए यह बड़ी खबर है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच व पंचायत समिति सदस्य के आरक्षित पदों की संख्या व आरक्षण सूची को लेकर अहम फैसला किया है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों की सूची को डिजिटाइज करने का निर्देश दिया है। राज निर्वाचन आयोग से अनुमोदित आरक्षित पदों की सूची अभी जिला और आयोग कार्यालयों में संरक्षित है।

loksabha election banner

आसान व पारदर्शी बनेगी पंचायत चुनाव की पूरी प्रकिया

अपने निर्देश में आयोग ने कहा है कि पंचायत चुनाव के विभिन्‍न पदों के आरक्षण को डिजिटाइज कराना अनिवार्य है। इससे प्रत्याशियों के नामांकन से मतगणना व निर्वाचन प्रमाण पत्र तथा प्रपत्र 23 तैयार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी स्तर के आरक्षित पदों को सार्वजनिक करने से साथ ही पंचायत चुनाव की पूरी प्रकिया पारदर्शी भी बनेगी।

पंचायत चुनाव के विभिन्‍न पदों के आरक्षण की स्थिति

मुखिया : पंचायत राज विभाग के अनुसार बिहार में मुखिया के कुल 8386 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद आरक्षित हैं, जिनमें महिला के लिए 562 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए मुखिया के 92 पद हैं, जिनमें 21 महिलाओं के लिए हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं।

सरपंच : इसके साथ ग्राम कचहरी मैं सरपंच के कुल 8386 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद ( महिलाओं के लिए 562) हैं तो अनुसूचित जनजाति के लिए 92 पद (महिलाओं के लिए 21) तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद (महिलाओं के लिए 585) हैं।

वार्ड सदस्‍य : वार्ड सदस्यों के 114733 पदों में महिलाओं के लिए आरक्षित 51998 पद हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 19037 पद (इनमें महिलाओं के लिए 7469) हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 1223 पदों में महिलाओं के लिए 300 पद हैं। पिछड़े वर्ग के लिए 18561 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 7890 आरक्षित हैं।

पंचायत समिति के सदस्य : पंचायत समिति के सदस्यों के लिए आरक्षित 11497 पदों में महिलाओं के लिए 5341 पद हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 1910 पद (महिलाओं के लिए 819) हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 131 पदों में महिलाओं के लिए 35 हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 2049 पदों में महिलाओं के लिए 903 पद हैं।

जिला परिषद सदस्य : जिला परिषद सदस्यों के 1161 पदों में महिलाओं के लिए 548 पद आरक्षित हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 195 पद (महिलाओं के लिए 87), अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद (महिलाओं के लिए 2) तथा पिछड़ा वर्ग के 217 पद (महिलाओं के लिए 101) आरक्षित हैं।

प्रखंड प्रमुख : प्रखंड प्रमुख के 538 पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें महिलाओं के 236 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 92 पद (महिलाओं के लिए 36), अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद (महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं) तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 93 पद (महिलाओं के लिए 36) आरक्षण की श्रेणी में आते हैं।

जिला परिषद के अध्यक्ष : जिला परिषद के अध्यक्ष पद की बात करें तो बार 38 पदों पर चुनाव होगा, जिनमें महिलाओं के लिए 18 आरक्षित पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए 6 पद (महिलाओं की 3), अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद (महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं) तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद (महिलाओं को 3) आरक्षित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.