Move to Jagran APP

गोपालगंजः पंचायत चुनाव को लेकर 2109 भवन में बनाए जाएंगे 3236 मतदान केंद्र

Bihar Panchayat Chunav 2021 आगामी पंचायत चुनाव के दौरान 2109 भवनों में सभी 3236 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें एक मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 1242 होगी। इसी प्रकार दो बूथ वाले भवन की कुल संख्या 644 तथा तीन बूथ वाले भवन की संख्या 175 होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 04:56 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 04:56 PM (IST)
गोपालगंजः पंचायत चुनाव को लेकर 2109 भवन में बनाए जाएंगे 3236 मतदान केंद्र
गोपालगंज में पंचायत चुनाव को लेकर 2109 भवन में 3236 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : आगामी पंचायत चुनाव के दौरान 2109 भवनों में सभी 3236 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें एक मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 1242 होगी। इसी प्रकार दो बूथ वाले भवन की कुल संख्या 644 तथा तीन बूथ वाले भवन की संख्या 175 होगी। इस चुनाव में पहली बार चार व पांच बूथ वाले भवन भी होंगे। विभागीय स्तर पर मतदान केंद्रों के निर्धारण के साथ ही इसके लिए भवन निर्धारण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आगामी अगस्त से अक्टूबर माह के दौरान प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर जिले के 14 प्रखंडों के 3106 वार्डों के चुनाव के लिए 3236 मतदान बनाए बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार के पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र सरकारी भवन में ही स्थापित किया जाएगा। चुनाव की चल रही तैयारियों पर नजर डालें तो प्रखंडों में 5 भवनों में पांच-पांच और 43 भवनों में चार-चार मतदान केंद्र इस चुनाव में बनाए जाएंगे। जिला पंचायत कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस चुनाव में कटेया प्रखंड में 127 भवनों में 159, विजयीपुर में 122 भवनों में 201,पंचदेवरी में 91 भवनों में 137, भोरे में 168 भवनों में 248, फुलवरिया में 116 भवनों में 177, उचकागांव में 126 भवनों में 190 व हथुआ में 151 भवनों में 248 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि थावे में 92 भवनों में 156, कुचायकोट में 307 भवनों में 450, गोपालगंज में 145 भवनों में 222, मांझा में 163 भवनों में 272, बरौली में 179 भवनों में 293, सिधवलिया में 125 भवनों में 186 व बैकुंठपुर में 197 भवनों में 301 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

800 से 850 मतदाता पर बनाया गया एक बूथ

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार पंचायत चुनाव में 800 से 850 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि दोनों मूल व सहायक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर होनी चाहिए। लेकिन किसी भी परिस्थिति में एक परिवार के मतदाताओं को मूल व सहायक मतदान केंद्रों पर विभाजित नहीं किया जाएगा। इसको ध्यान में रखकर ही जिले में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन इन मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गया है। जिसके तहत पेयजल, शौचालय, बिजली, दिव्यांग के लिए रैंप व छायादार जगह आदि की व्यवस्था शामिल है।

प्रखंड में कहां कितने भवन में बनेंगे एक व दो बूथ

प्रखंड एक बूथ वाले भवन दो बूथ वाले भवन तीन बूथ वाले भवन

कटेया 100             22            05 

विजयीपुर 66             37            15 

पंचदेवरी 52             34            03 

भोरे 108             43            14 

फुलवरिया 67           38            10 

उचकागांव 75          40            10

हथुआ 69             59            15 

थावे 53             23            09 

कुचायकोट 198        82             21 

गोपालगंज 87          45             08 

मांझा 77             68             13 

बरौली 92             61             25 

सिधवलिया 80           35             04 

बैकुंठपुर 118           57             20

मूलभूत सुविधाएं कराई जा रहीं उपलब्ध

गोपालगंज के जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र का निर्धारण करने के साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस संबंध में सभी बीडीओ को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्थानों पर वोटरों को कतारबद्ध होने के लिए छायादार जगह की व्यवस्था भी की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.