Bihar News Today: CM नीतीश ने PM मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर कही बड़ी बात, चिराग ने दी चेतावनी
Bihar News Today 06 July 2021 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केंद्र की नरेंद्र माेदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि प्रधानमंत्री जा चाहेंगे वही होगा। दूसरी ओर चिराग पासवान ने पशुपति पारस को एलजेपी कोटे से मंत्री नहीं बनाने की चेतावनी दी है।
पटना, ऑनलाइन डेस्क। Bihar News Today, 06 July 2021 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (PM Modi Government Cabinet Expansion) की चर्चाओं के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विोषाधिकार बताया है। उधर, चिराग पासवान ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति पारस को मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो वे विरोध करेंगे। इस खबर में एक जगह पढ़ें बिहार की आज की सभी बड़ी खबरें।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर CM नीतीश का बयान- नरेंद्र मोदी जो चाहेंगे वो होगा
केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू की भूमिका पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का मामला है। वे जो चाहेंगे वह होगा। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के किसी फार्मूले की जानकारी से भी इनकार किया।
मोदी सरकार में बढ़ेगी बिहार की भागीदारी, मंत्री पद को ले चर्चा में ये नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के की केंद्र सरकार में बिहार की भागीदारी बढ़ने जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही बिहार से एनडीए के कई नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।
PM मोदी के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा सवाल- क्या नाराज होगे CM नीतीश या चिराग का होगा मोहभंग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन सवाल सह है कि इसमें एलजेपी से किसे जगह दी जाएगी। अगर पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया तो चिराग पासवान का पीएम मोदी से मोहभंग हो जाएगा। अगर चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह दी गई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी तय दिख रही है।
केंद्रीय कैबिनेट विस्तार पर बोले चिराग: एलजेपी से मंत्री नहीं बनाए जा सकते पारस गुट के सांसद
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होने जा रहा है। इसमें चिराग पासवान से बगावत कर एलजेपी के एक धड़े के अध्यक्ष बने पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसपर चिराग पासवान ने कहा है कि एलजेपी से निकाले गए सभी पांच सांसद अब निर्दलीय हैं। ऐसे में अगर उन्हें एलजेपी कोटे से मंत्री बनाया जाता है तो उन्हें इसपर आपत्ति है।
उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरंभगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन तथा सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा भी थे।
मु्ंगेर में विषाक्त भोजन खाने से ढ़ाई सौ बच्चे बीमार, कई की हालत गंभीर
मुगेर के धरहरा प्रखंड के कोठवा गांव में विषाक्त प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार हो गए है, जिनमें करीब छह दर्जन बच्चे शामिल हैं। उनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।