Bihar News Today: PM मोदी कैबिनेट में एलजेपी कोटे से मंत्री बने पशुपति पारस, अचानक बीमार पड़े तेज प्रताप
Bihar News Today 07 July 2021 आज पीएम माेदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इसमें बिहार एनडीए से भी मंत्री बनाए गए। इसके पहले देर रात तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब हो गई तो आज सुबह बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग रहे दिलीप कुमार का निधन हो गया।
पटना, ऑनलाइन डेस्क। Bihar News Today, 07 July 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी (PM Narendra Modi) ने आज शाम में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) किया। इसमें बिहार एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से पहली बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) शामिल किया गया। खास बात लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से पशुपति पारस (Pashupati Paras) का मंत्री बनना रहा। इस बीच आज सुबह मुंबई में बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग रहे दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सहित कई बड़े नेताओं व अन्य गणमान्य लोगों ने संवेदना जताई है। बिहार में उनके चाहने वाले भी शोक की लहर में डूब गए हैं। इस खबर में एक जगह पढ़ें बिहार की आज की सभी बड़ी खबरें।
दिलीप कुमार के निधन पर बिहार में शोक, CM नीतीश सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बालीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित बिहार के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बिहार में उनके चाहने वाले भी दुखी हैं।
Tej Pratap Health Update: लालू लाल तेजप्रताप बीमार, डॉक्टर लेकर पहुंचे तेजस्वी
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव की तबीयत मंगलवार की देर रात अचानक खराब हो गई। इसके बाद बड़े भाई तेजस्वी यादव डॉक्टरों को लेकर उनके पास पहुंचे। फिलहाल तेजप्रताप डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
PM Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार में बढ़ी बिहार की भागीदारी, पारस भी बने मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें बिहार की भागीदारी बढ़ी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एलजेपी कोटे से पशुपति पारस मंत्री बनाए गए।
PM Modi Cabinet Expansion: अब केंद्र LJP से मंत्री बने पशुपति पारस! सवाल यह कि क्या करेंगे चिराग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में एलजेपी से पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर ऐसा होता है तो चिराग पासवान का क्या करेंगे?