Move to Jagran APP

बिहारः रात में निकाह, सुबह दूल्हे की मौत; चार दिन पहले अचानक लड़के ने बदल दी थी अपनी पसंद

फुरवारीशरीफ में शनिवार की रात निकाह सम्पन्न हुआ लेकिन सुबह होने पर हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई। खबर मिलने पर लड़की और लड़के के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान इसापुर निवासी अली इमाम के पुत्र राजा के रूप में हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:34 AM (IST)
बिहारः रात में निकाह, सुबह दूल्हे की मौत; चार दिन पहले अचानक लड़के ने बदल दी थी अपनी पसंद
पटना में रात में निकाह के बाद सुबह दूल्हे की मौत हो गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संसू, फुलवारीशरीफ: पटना के फुरवारीशरीफ में शनिवार की रात निकाह सम्पन्न हुआ, लेकिन सुबह होने पर हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई। खबर मिलने पर लड़की और लड़के के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान इसापुर निवासी अली इमाम के पुत्र राजा के रूप में हुई है। राजा के जिंदा होने की उम्मीद लगाए स्वजन पहले उसे अस्पताल फिर दरगाह लेकर गए, पर दोनों जगह उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूल्हे ने निकाह के चार दिन पहलेे ही अपनी पसंद बदली थी, जिसको लेकर मामला थाने तक गया था। 

loksabha election banner

हार्ट अटैक बात किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, इसापुर निवासी अली इमाम के पुत्र राजा की शादी थी। लड़की पक्ष के लोग नयाटोला में आकर शादी कर रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। देर रात राजा का निकाह हुआ। निकाह के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के सीने में दर्द हुआ। बराती और लड़की पक्ष के लोग बेसुध दूल्हे को लेकर नजदीक के निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताकर मृत घोषित कर दिया।

घर वालों को नहीं हो रहा था भरोसा

शादी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हे के घर लोग दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हा का शव आने पर मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद भी घर वालों को भरोसा नहीं हो रहा था। दूल्हे के घर वालों ने झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया। शव को नजदीक दरगाह पर ले जाया गया, जहां दरगाह के मुतवल्ली ने मृत बताकर दोबारा घर भेज दिया। 

पहले मसौढ़ी में होनी थी शादी

राजा की शादी की पहले मसौढ़ी में होनी थी। निकाह जब नयाटोला की लड़की से होने की भनक लगी तो मसौढ़ी के लड़की पक्ष वालों ने थाने में शिकायत की थी। दो दिन पहले थाने पहुंचे और आपसी समझौते से कंप्लेन वापस ले ली थी। इसके बाद नयाटोला में शादी तय हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.