Move to Jagran APP

प्रियंका को बिहार के मंत्री ने बताया बच्‍ची, बोले: मोदी से मुकाबला को मैदान में आएं सोनिया

प्रियंका गांधी के खिलाफ राजग, खासकर भाजपा नेताओं के बयानों का सिलसिला जारी है। ताजा बयान बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने दिया है। प्रियंका के खिलाफ बयानबाजी पर डालिए नजर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 09:30 PM (IST)
प्रियंका को बिहार के मंत्री ने बताया बच्‍ची, बोले: मोदी से मुकाबला को मैदान में आएं सोनिया
प्रियंका को बिहार के मंत्री ने बताया बच्‍ची, बोले: मोदी से मुकाबला को मैदान में आएं सोनिया

पटना [जेएनएन]। प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव क्‍या बनीं, उनके खिलाफ बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला थम नहीं रहा। ताजा बयान बिहार सरकार में मंत्री व भाजपा नेता प्रमोद कुमार का है। उन्‍होंने कहा है कि प्रियंका तो अभी बच्‍ची हैं, मोदी से मुकाबला करना है तो कांग्रेस सोनिया गांधी को मैदान में उतारे। इसके पहले बिहार के एक और मंत्री ने प्रियंका गांधी को नवसिखुआ बताते हुए कहा था कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते।

loksabha election banner

पहले भी दिए थे ये बयान
विदित हो कि बिहार भाजपा अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को वंशवाद की पार्टी बताया था। नित्‍यानंद राय ने तो यह भी कहा था कि वंशवाद की इस परंपरा को जारी रखने के लिए राहुल गांधी को शादी कर लेनी चा‍हिए, ताकि पार्टी का भावी अध्‍यक्ष भी आ सके। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री व भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने तो प्रियंका गांधी को नवसिखुआ बताते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं।

मंत्री प्रमोद कुमार ने कही ये बात
बिहार की नीतीश सरकार में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी में कांग्रेस इंदिरा गांधी की छवि देख रही है। पहले सोनिया गांधी में भी इंदिरा की छवि देखी जाती थी। कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना है तो वह सोनिया गांधी को मैदान में उतारे, क्योंकि उनकी उम्र मोदी से मिलती-जुलती है। मोदी के सामने प्रियंका तो छोटी सी बच्ची हैं।
मंत्री प्रमोद कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसे। कहा कि कभी राहुल गांधी में भी राजीव गांधी व फिरोज गांधी की छवि देखी जा रही थी, जिसका परिणाम जनता के सामने है।

नित्‍यानंद बोले: अब शादी कर लें राहुल
इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में भाई, बहन व मां हो, पूरा वंश हो, यही परंपरा चल रही है। प्रियंका गांधी का कांग्रेस का महासचिव बनाया जाना परिवारवाद व वंशवाद की इसी परंपरा काे दर्शाता है। अब राहुल गांधी को शादी कर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। नहीं ताे कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष भला कौन होगा?

गिरिराज ने कहा: कांग्रेस परिवारवाद की अगुआ
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश में परिवार तंत्र की अगुआ है। पहले से ही पूरा खानदान कांग्रेस में खेल रहा है। अब रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे बचे हैं। गांधी परिवार दूसरे नेताओं को कभी आगे बढ़ने नहीं दे सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.