Move to Jagran APP

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; बिहार में दिन चढ़ने के साथ साफ होगा मौसम, लेकिन अभी सताएगी ठंड

Bihar Weather Today मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। फिलहाल पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे और कोहरा भी रहेगा। सुबह में भीषण ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:22 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:11 PM (IST)
मौसम विभाग का पूर्वानुमान; बिहार में दिन चढ़ने के साथ साफ होगा मौसम, लेकिन अभी सताएगी ठंड
बिहारवासियों को कुछ दिन सताएगी ठंड। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Today:  पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिल सकी है। फिलहाल पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे और कोहरा भी रहेगा। सुबह में कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ ठंड में कमी आ सकती है। दिन में धूप भी खिल सकती है। 

loksabha election banner

देश के पहले राष्‍ट्रपति का क्षेत्र रहा सबसे ज्‍यादा ठंडा 

मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापामन के साथ जीरादेई प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ हवा का असर बढ़ गया है। इससे एक दो दिन में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मंगलवार को राजधानी के साथ-साथ गया एवं पूर्णिया में भी घना कोहरा छाया रहा। 

राजधानी में सुबह छाया रहेगा कोहरा 

मौसम विज्ञानी कामि‍नी कुमारी का कहना है कि राजधानी में बुधवार की सुबह कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मोसम बेहतर होता जाएगा। धूप निकलने से लोगाें को राहत मिलेगी। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.4 एवं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इस मौसम में बुजुर्गों और बच्‍चों की सेहत पर विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत होती है। 

  • 10 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा जीरादेई 
  • 22.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा पूर्णिया
  • 15.4 डिग्री पटना का न्यूनतम तो 20.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज
  • अभी कुछ दिन और सताएगी ठंड 
  • दिन में धूप निकलने से मिल सकती है राहत 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.