बिहार में युवक सहित तीन की निर्मम हत्या, इस कारण रेत दिया प्रेमिका का गला
बिहार में सोमवार वारदातों का दिन रहा। सुबह-सुबह विभिन्न क्षेत्रों से हत्याओं व गोलीबारी की खबरें मिलीं। एक लड़की का गला उसके प्रेमी ने ही रेत दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:45 PM (IST)
पटना [जागरण टीम]। बिहार में सोमवार को हत्याओं की सुबह हुई। राजधानी पटना में सरकार व पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। सिवान में एक महिला तो बक्सर में युवक की हत्या कर दी गई। छपरा में तो हैवानियत की हद देखने को मिली। वहां शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया। आज की बड़ी वारदातों पर डालते हैं नजर...
पटना में युवक की गोली मारकर हत्या
पटना के फतुहा स्थित जयनंदनपुर गांव सोमवार की सुबह गोलीबारी से दहल उठा। वहां नंदनपुर के एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।
पटना के अलावा यहां भी हुईं हत्याएं
पटना के अलावा बिहार के अन्य इलाकों में भी कई हत्याएं हुईं। सिवान के हुसैनगंज थाना से केवल 150 मीटर दूर एक महिला लालसा देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला सुबह शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर जगह-जगह चाकू के भी जख्म मिले हें।
भाजपुर के पीरो स्थित केशवा मोड़ के समीप एक आंगनबाड़ी सहायिका के पति का शव मिला है। शव की स्थिति देखकर कहा जा रहा है कि उसकी हत्या पिटाई कर की गई है। मृतक स्टैंड में एजेंट का काम करता था। उसके चचेरे भाइयों पर भूमि विवाद मेंं घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है।
शारीरिक संबंध बनाने से रोका तो प्रेमी ने रेत दिया गला
हैवानियत भरी एक और घटना सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बङवा नया टोला गांव में सामने आई है। वहां एक नाबालिग लड़की को शारीरिक संबंध बनाने से रोकने पर प्रेमी ने उसकी गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा नया टोला के पास से उसे बरामद किया । उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल वह कुछ भी बताने में असमर्थ है।
बताया जा रहा है कि लड़की का किसी के साथ प्रेम- प्रसंग था। प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इससे गुस्साए प्रेमी ने उसका गला काट दिया।
इन वारदातों की भी रही चर्चा
- बक्सर के मंझरिया गांव में एक युवक झबू को सोमवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। उसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
- मुंगेर के हवेली खड़गपुर के मुरादें पंचायत अंतर्गत पोखरिया निवासी हवेली खड़गपुर प्रखंड प्रमुख के 20 वर्षीय भतीजे पुरुषोत्तम जाधव का नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर अपहरण कर लिया है। फिलहाल सैकड़ों ग्रामीण जंगलों में उसे खोज रहे हैं। खड़गपुर डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि परिजनों ने मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
- भागलपुर के सखीचन्द घाट रोड में महेश कुमार जायसवाल के मकान में गगन सिंह (21) ने प्रेम प्रसंग में खुदकशी कर ली। मृतक मूल रूप से बांका के शम्भूगंज का रहने वाला था। वह भागलपुर में कंपाउंडर का काम करता था। उसने खुदकशी का वीडियो और सुसाइड नोट फेसबुक पर अपलोड कर दिया है।
- भागलपुर के ही बड़ी खंजरपुर में पार्ट टू की छात्रा रुपा कुमारी ने बाथरूम में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी है।
- लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के बिछवे गांव के पास किऊल मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार युवक को घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक कैलाश यादव है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें