Move to Jagran APP

वारदातों से दहला बिहार: डॉक्‍टर को बंधक बना डकैती, महिला सहित तीन की हत्‍या

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान एक डॉक्‍टर के घर डकैती तथा एक महिला सहित तीन लोगों की हत्‍या की वारदातें हुईं हैं। अपराध की इन घटनाओं की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:45 PM (IST)
वारदातों से दहला बिहार: डॉक्‍टर को बंधक बना डकैती, महिला सहित तीन की हत्‍या
वारदातों से दहला बिहार: डॉक्‍टर को बंधक बना डकैती, महिला सहित तीन की हत्‍या

पटना [जागरण टीम]। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर हत्‍या व डकैती की कई बड़ी घटनाएं हुईं। गोपालगंज में डकैती की दो अलग-अलग घटनाओं में 41 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली गई। एक चिकित्‍सक के घर पर धावा बोल डकैतों ने 35 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। इसके बाद एक अन्‍य घटना में डकैतों ने एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी। गोपालगंज में ही एक मुखिया से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई।

loksabha election banner

उधर, समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए। 

गया में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।

डॉक्‍टर को बंधक बना लूटे 35 लाख

जानकारी के अनुसार गोपालगंज के चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार सुमन के थावे रोड स्थित घर करीब आठ डकैतों ने धावा बोल छह लाख रुपये नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामानों समेत कुल 35 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। डकैतों ने इस दौरान एक घंटे तक पूरे परिवार को बंधक बनाए रखा। 

डॉ. आलोक कुमार सुमन के अनुसार बीती रात वे और उनके डॉक्टर भाई अमर कुमार अपने आवास पर सो रहे थे कि सात-आठ की संख्या में हथियारबंद डकैत घर में बांस की सीढ़ी की मदद से घुस गए। उन्‍होंने दोनों भाइयों को पकड़कर उनके हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार के अन्य लोगों को भी हथियार के बल पर कमरे में बंद कर दिया। फिर, एक घंटे तक लूटपाट की।

महिला को हत्‍या कर छह लाख की लूट

गोपालगंज के मांझा थाना के पैठानपट्टी गांव में बीती रात घर में सेंध मारकर घुसे डकैतों ने एक महिला को गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसके बाद छह लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गये।

बताया जाता है कि पैठानपट्टी गांव निवासी बच्चा चौधरी के घर के सदस्य्र रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच करीब छह डकैत घर में घुस गये। तभी छत पर सो रहीं बच्चा चौधरी की बहू रमावती देवी जग गयीं। उन्‍होंने शोर मचा दिया। इसके बाद डकैतों ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी।

मुखिया से मांगी रंगदारी

उधर, गोपालगंज के फुलवरिया बैरागी टोला पंचायत के मुखिया से अपराधियों ने लाख की रंगदारी की मांग

की। आरोप है कि एक वार्ड सदस्‍य ने हथियार के बल पर मुखिया के घर में घुसकर रंगदारी मांगी। 

हिंसक झड़प में एक की मौत, चार जख्मी

समस्तीपुर के अंगारघाट थाना के रेवाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए।  घटना रेवाड़ी गांव के पासवान टोला में गुरुवार की रात में हुई।

बताया जाता है कि गांव के सुलटुन पासवान और नारायण पासी के परिवार के बीच बच्चों का विवाद हुआ। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें लक्ष्मण पासवान (65) की मौत हो गई। घटना में जख्मी नारायण पासवान की पत्नी अनिता देवी, पुत्र  राकेश पासवान व हृदय पासवान तथा बेटी मीरा कुमारी का को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भतीजा नारायण पासवान ने घटना की एफआइआर में चार लोगों को  नामजद किया है।

सड़क किनारे मिला युवक का शव

गया के गाजीपुर स्थित रेवतीपुर थाना एरिया में ताडीघाट बारा राेड के किनारे एक शव मिला है। मृतक की पहचान कैमूर के देवहलिया गांव निवासी आनंद कुमार सिंह के रूप में की गई है। वह बीते चार-पांच महीने से गायब था। उसकी हत्‍श की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.