बिहारः बीएसयूएससी प्राध्यापक नियुक्ति के इंटरव्यू में एक सीट पर 15 की दावेदारी, तीन को बुलाएगा आयोग
बीएसयूएससी की ओर से होने वाली सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के साक्षात्कार में बड़ी संख्या में दावेदारी है। स्थिति यह कि कई विषयों में एक-एक सीट पर 12-15 लोगों ने आवेदन किए हैं। वेटेज के अनुसार आयोग एक सीट पर तीन-तीन अभ्यर्थियों को ही बुलाएगा।
नलिनी रंजन, पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) की ओर से होने वाली सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के साक्षात्कार में बड़ी संख्या में दावेदारी है। स्थिति यह कि कई विषयों में एक-एक सीट पर 12-15 लोगों ने आवेदन किए हैं। वेटेज के अनुसार आयोग एक सीट पर तीन-तीन अभ्यर्थियों को ही बुलाएगा। आयोग की ओर से 15 जुलाई से साक्षात्कार की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। अंगिका के चार सीटों के लिए सभी सातों आवेदक को बुलावा भेजा गया है।
प्रमुख जानकारियां
- 15 जुलाई से होगा सहायक प्राध्यापक के लिए साक्षात्कार
- 4648 पदों पर होनी है नियुक्ति
- 13 विवि में होनी है नियुक्ति
-52 विषयों में नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया
- 67578 अभ्यर्थियों ने किया है आनलाइन आवेदन
- 62 हजार से अधिक पहुंचे निर्धारित तिथि तक हार्ड कॉपी
- छह बोर्ड दो पालियों में साक्षात्कार लेगी, एक पाली में 15 अभ्यर्थी एवं एक दिन में 180 शामिल होंगे।
-3 गुना अभ्यर्थी पद के अनुसार होंगे साक्षात्कार में शामिल
राज्यवार आवेदन की स्थिति
बिहार : 32,592
उत्तर प्रदेश : 18,554
पश्चिम बंगाल : 47,86
झारखंड : 21,83
(नोट : गोवा, मिजोरम और नागालैंड से आवेदन आएं)
विषयवार रिक्त पद महिला पुरुष कुल आवेदक
अंबेडकर विचार 04 17 68 85
मनोविज्ञान : 424 1254 861 2115
प्राचीन भारतीय इतिहास 55 342 981 1323
अंगिका 04 03 04 07
मानवशास्त्र 05 65 82 147
अरबी 02 02 29 31
बंग्ला 28 135 308 443
भोजपुरी 02 10 21 31
बायोकेमेस्ट्री 05 258 455 713
वनस्पति विज्ञान : 333 1654 2595 4259
रसायन शास्त्र : 332 1245 2959 2305
कॉमर्स 112 913 2013 2926
दर्शनशास्त्र 09 15 96 111
हिन्दी : 292 2565 3077 5643
भौतिकी विभाग : 300 665 2664 3329
अंग्रेजी : 253 1084 1435 2519
इतिहास 316 1663 4257 5921
गणित : 261 433 1950 2384
अर्थशास्त्र : 268 892 1691 2583
जंतु विज्ञान : 285 1485 2268 3753
राजनीतिक विज्ञान : 280 1073 2741 3815
रसियन : 04 16 24 40
होम साइंस 83 1619 56 1676
भूगोल 142 1029 2761 3790
पर्यावरण विज्ञान 104 689 1020 1709
15 जुलाई से साक्षात्कार आरंभ हो रहे
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डा.) राजवर्धन आजाद ने बताया कि आयोग की ओर से 15 जुलाई से साक्षात्कार आरंभ हो रहे हैं। अब तक आठ विषयों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। शेष विषयों का स्क्रूटनी तेजी से की जा रही है। अब क्रमवार लगातार साक्षात्कार व रिजल्ट प्रकाशन का कार्य चलता रहेगा।