Move to Jagran APP

बिहार ने कोविड टीकाकरण में फिर बनाया रिकार्ड, देश में सबसे अधिक लोगों को लगाया गया टीका

Bihar Coronavirus Update News बिहार ने कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान बना लिया है। मंगलवार को महज 12 घंटे के अंदर राज्य में 21.58 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। देर रात तक टीकाकरण का आंकड़ा 24 लाख तक पहुंचने की संभावना विभाग ने जताई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 06:50 AM (IST)
बिहार ने कोविड टीकाकरण में फिर बनाया रिकार्ड, देश में सबसे अधिक लोगों को लगाया गया टीका
बिहार ने कोविड टीकाकरण में बनाया रिकार्ड। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Update News: बिहार ने कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान बना लिया है। मंगलवार को महज 12 घंटे के अंदर राज्य में 21.58 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। देर रात तक टीकाकरण का आंकड़ा 24 लाख तक पहुंचने की संभावना स्वास्थ्य विभाग ने जताई है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 अगस्त का दिन टीकाकरण के महाभियान के लिए निर्धारित किया था। प्रदेश में टीकाकरण के लिए कुल 10650 केंद्र बनाए गए थे। महाभियान को सफल बनाने के लिए 13 हजार से अधिक टीकाकरण कर्मी और 15 हजार से अधिक डाटा इंट्री आपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए थे।

loksabha election banner

कुछ प्रमुख जिलों में टीकाकरण

कोविन पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार रात साढ़े नौ बजे तक पटना जिले में 1.20 लाख लोगों का टीककरण किया जा चुका था। जबकि पू. चंपारण में 1.61 लाख, गया में 89707, समस्तीपुर में 1.08 लाख, बेगूसराय में 62442, मुजफ्फरपुर में 90147, भागलपुर में 48926 जबकि पूर्णिया में 54126 लोगों का टीकााकरण किया गया था। जिलों में यह अभियान 11 बजे रात तक जारी रहेगा। कुछ जिलों के 24 घंटे सात दिन वाले केंद्रों पर यह अभियान रात भर चलेगा।

  • 12 घंटे में 21.58 लाख लोगों को लगे कोविड के टीके
  • महाभियान के लिए राज्य में बनाए गए थे 10650 टीका केंद्र
  • 13 हजार टीका कर्मी व 15 हजार डाटा आपरेटर प्रतिनियुक्त किए गए

अब तक का बेहतर प्रदर्शन

राज्य में आज का टीकाकरण महाभियान अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हर आधे घंटे में टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इससे पहले बेहतर प्रदर्शन

05 अगस्त - 9.26 लाख

07 अगस्त - 5.98 लाख

13 अगस्त - 6.73 लाख

18 अगस्त -8.01 लाख

25 अगस्त - 7.71 लाख

08 मार्च - 2.02 लाख (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर)

अन्य प्रमुख राज्यों में आज किया गया टीकाकरण

गुजरात - 8.26 लाख

मध्यप्रदेश - 9.29 लाख

उत्तरप्रदेश - 14.93 लाख

राजस्थान - 8.39 लाख

कर्नाटक -5.94 लाख

केरल - 4.46 लाख

महाराष्ट्र -8.28 लाख

कुल टीकाकरण पर एक नजर

अब तक कुल डोज - 3,75,13,244

पहली डोज - 3,12,91,775

दूसरी डोज - 62,21,469

पुरूषों का टीकाकरण - 1,9720,107

महिलाओं को लगे टीके - 1,77,85,157

60 प्लस वालों को लगे टीके - 75,94,367

45-60 आयु को लगे टीके - 95,71,014

18-45 आयु वर्ग को लगे टीके - 2,03,47,863


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.