Move to Jagran APP

Bihar Flood Update: बेगूसराय में बलान नदी का बांध टूटा, तीन सौ घरों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

Bihar Flood Update तंगलवार की सुबह बेगूसराय में बलान नदी का बांध टूट गया। इससे आधा दर्जन गांवों के तीन सौ घरों में पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:57 PM (IST)
Bihar Flood Update: बेगूसराय में बलान नदी का बांध टूटा, तीन सौ घरों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
Bihar Flood Update: बेगूसराय में बलान नदी का बांध टूटा, तीन सौ घरों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

बेगूसराय, जेएनएन। बिहार में बाढ़ के बीच बेगूसराय से बड़ी खबर आई है। वहां भगवानपुर प्रखंड के जोकिया-तेलन गांव के निकट बलान नदी का बांध टूट गया है। इससे आधा दर्जन गांवों के तीन सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया है। साथ ही सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बांध सुबह करीब 4.30 बजे करीब तीन फीट टूटा। इसके बाद पानी तेजी से गांवों की ओर चल पड़ा। ग्रामीणों ने घटन की सूचना तत्‍काल प्रशासन को दी, लेकिन घंटों तक वहां कोई नहीं पहुंचा। इस बीच बांध लगातार टूटता रहा। घंटों बाद जब एडीएम पहुंचे, जब तक बांध 30 फीट तक टूट  चुका था।

loksabha election banner

बांध टूट जाने से टांडी, सेलम समेत कई गांव जलमग्न हो गए। बलान नदी की तेज धार करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। लोग जान-माल की रक्षा के लिए अपने-अपने घर छोड़ कर बांध पर शरण लेने को विवश हैं। बांध टूटने की जानकारी मिलते ही डीएम के निर्देश पर तेघड़ा एसडीओ, बाढ़ नियंत्रण के एसडीओ महेश प्रसाद सिंह व उनकी टीम पहुंच गई है।

बांध टूटने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच सांसद गिरिराज सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों से बात कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। इधर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित आबादी के लिए सामुदायिक रसोई का इंतजाम किया जा रहा है।

स्‍थानीय सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि व अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने मौके पर पहुंच कर बाढ़ की विभीषिका की जानकारी ली तथा डीएम समेत अन्य अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.